रांची जंक्शन की भीड़ से मिलेगी मुक्ति! न्यू दिल्ली की तर्ज पर चमका पिस्का स्टेशन, PM मोदी करेंगे उद्घाटन
Published by : Sameer Oraon Updated At : 20 Feb 2026 7:35 AM
निरीक्षण करते सांसद संजय सेठ व अन्य अधिकारी
Amrit Bharat Station Ranchi: रांची का पिस्का रेलवे स्टेशन अब पूरी तरह से 'अमृत भारत स्टेशन' के रूप में तैयार हो चुका है. सांसद संजय सेठ और डीआरएम करुणा निधि सिंह ने गुरुवार को स्टेशन का निरीक्षण कर सुविधाओं का जायजा लिया. नई दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल की तर्ज पर विकसित इस स्टेशन का उद्घाटन जल्द ही पीएम मोदी करेंगे.
रांची से ब्रजेंद्र पांडेय की रिपोर्ट
Amrit Bharat Station Ranchi: राजधानी रांची का पिस्का रेलवे स्टेशन अब अमृत भारत स्टेशन के रूप में पूरी तरह तैयार हो चुका है. गुरुवार को केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री और रांची सांसद संजय सेठ ने स्टेशन का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य की गुणवत्ता व सुविधाओं का जायजा लिया. इस दौरान संजय सेठ ने कहा कि पिस्का समेत देश के अन्य तैयार अमृत स्टेशनों का उद्घाटन जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा. उन्होंने बताया कि पिस्का रेलवे स्टेशन को नई दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल की तर्ज पर विकसित किया गया है, जहां भविष्य में कई प्रीमियम ट्रेनों का ठहराव होगा.
रांची जंक्शन पर यात्रियों का दबाव होगा कम
संजय सेठ ने कहा कि रांची के इस इलाके में कई महत्वपूर्ण शैक्षणिक और प्रशासनिक संस्थान स्थित हैं. ऐसे में पिस्का स्टेशन के चालू हो जाने से रांची जंक्शन पर यात्रियों का दबाव कम होगा और आम लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी. उन्होंने इसे राजधानी के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया.
Also Read: विधायक सविता महतो ने विधानसभा में उठाया चांडिल डैम के 84 मौजा, 116 गांव के विस्थापितों का मुद्दा
रांची रेल मंडल के डीआरएम भी थे मौजूद
मौके पर रांची रेल मंडल के डीआरएम करुणा निधि सिंह भी मौजूद थे. उन्होंने बताया कि पिस्का एक महत्वपूर्ण अमृत भारत रेलवे स्टेशन है और इसका निर्माण कार्य तय समयसीमा के भीतर पूरी गुणवत्ता के साथ पूरा किया गया है. आने वाले दिनों में यह स्टेशन रांची का एक प्रमुख रेलवे केंद्र बनकर उभरेगा. निरीक्षण के दौरान स्टेशन परिसर, यात्री सुविधाओं, प्लेटफॉर्म, पार्किंग और अन्य आधुनिक व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया गया. पिस्का स्टेशन के तैयार होने से राजधानी रांची के रेल नेटवर्क को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










