आधी रात घर में घुसे चोर, 88 हजार नकद समेत पांच लाख के जेवर उड़ाये

Updated:
विज्ञापन

रांची के रातू थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाया. चोरों ने पांच लाख रुपये के सोने के आभूषण और 88 हजार रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया है.

विज्ञापन

रातू. थाना क्षेत्र के पिर्रा गांव में अज्ञात चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर सोने के आभूषण और 88 हजार रुपये नकद चोरी कर लिये. पिर्रा निवासी जितेंद्र कुमार ने रातू थाना में लिखित शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

मरीज को रिम्स ले गये थे, पीछे से हुई चोरी

शिकायत के अनुसार, 26 अगस्त की रात करीब 2.30 बजे जितेंद्र कुमार डिलीवरी मरीज को रिम्स ले जाने गये थे. घर में उनकी पत्नी और बच्चे सो रहे थे. लौटने पर मुख्य दरवाजे और अलमारी का ताला टूटा मिला.

नेकलेस से लेकर मंगलसूत्र तक ले गये चोर

जांच करने पर घर से नेकलेस, मंगलसूत्र, तीन अंगूठियां, दो जोड़ी कान की बाली, मांगटीका, चेन और नकदी गायब मिली. चोरी गये सामान की अनुमानित कीमत करीब पांच लाख रुपये बतायी गयी है.

पुलिस जांच में जुटी

घटना की शिकायत मिलने के बाद रातू पुलिस मामले की जांच कर रही है. अज्ञात चोरों की पहचान और चोरी गये सामान की बरामदगी के लिए पुलिस छानबीन में जुटी है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola