Jehanabad : अतिक्रमण की चपेट में कुर्था बाजार, हर दिन लग रहा जाम

Published by :MINTU KUMAR
Published at :08 Apr 2025 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
Jehanabad : अतिक्रमण की चपेट में कुर्था बाजार, हर दिन लग रहा जाम

लग्न के मौसम में कुर्था बाजार में आये दिन जाम लगने के कारण जहां लोगों को पैदल चलना भी दूभर हो गया है, वहीं व्यवसायियों को व्यवसाय करने में भी काफी परेशानी उठानी पड़ रही है. कस्बाई बाजार होने के कारण भीड़- भाड़ बढ़ने के साथ ही जहां जाम रुक- रुक कर लगती रहती है,

विज्ञापन

कुर्था . लग्न के मौसम में कुर्था बाजार में आये दिन जाम लगने के कारण जहां लोगों को पैदल चलना भी दूभर हो गया है, वहीं व्यवसायियों को व्यवसाय करने में भी काफी परेशानी उठानी पड़ रही है. कस्बाई बाजार होने के कारण भीड़- भाड़ बढ़ने के साथ ही जहां जाम रुक- रुक कर लगती रहती है, वहीं कई दुकानदारों द्वारा सड़क पर ही ठेला लगाकर दुकान खोल दिए जाने व सड़क के दोनों ओर सब्जी विक्रेताओं व ठेला वेंडरों के द्वारा सड़क को अतिक्रमण कर दुकान सजा दिए जाने के कारण जाम का सिलसिला जो सुबह से शुरू होता है, वह देर शाम तक चलते रहता है. बाजार में जाम रहने के कारण लोगों को खरीददारी करने में भी बड़ी दुर्घटना की प्रबल संभावना बनी रहती है. इसके बावजूद भी प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है. जैसे ही बड़े वाहन बाजार में प्रवेश करते हैं, वैसे ही जाम का सिलसिला शुरू हो जाता है और रुक-रुक कर लंबी जाम लगी रहती है. कभी-कभी वाहन चालक अपने में ही तू-तू, मैं-मैं कर लेते हैं. सब्जी विक्रेताओं के कारण सड़क पूरी तरह से संकरी हो जाती है जिसके कारण आये दिन जाम का सिलसिला लगा रहता है. जाम से निजात के लिए कई बार स्थानीय लोगों ने प्रशासन से गुहार लगा चुके हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

MINTU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन