जहानाबाद में 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंद, भीषण गर्मी के कारण DM ने जारी किया निर्देश

Edited by Karuna Tiwari
Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद में सभी स्कूल बंद

Jahanabad School Closed: जहानाबाद जिले में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है. जिलाधिकारी छिरिड बाई भूटिया ने बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में केजी से लेकर वर्ग 8 तक की कक्षाओं के संचालन पर रोक लगा दी है.

विज्ञापन

जहानाबाद से संजय अनुराग की रिपोर्ट
Jahanabad School Closed: जहानाबाद में लगातार बढ़ रहे तापमान और लू जैसे हालात को देखते हुए डीएम ने यह आदेश जारी किया है. आदेश के अनुसार जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में कक्षा केजी से आठवीं तक की पढ़ाई पूरी तरह बंद रहेगी. छोटे बच्चों को गर्मी से बचाने के लिए प्रशासन ने यह कदम उठाया है.

Jahanabad School Closed: आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी लागू होगा आदेश

जिलाधिकारी के निर्देश के मुताबिक यह आदेश सिर्फ स्कूलों तक सीमित नहीं रहेगा. प्री स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी कक्षाओं के संचालन पर रोक रहेगी. प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को आदेश का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.

22 जून से 27 जून तक बंद रहेंगी कक्षाएं

डीएम की ओर से जारी आदेश सोमवार 22 जून से प्रभावी हो गया है. यह आदेश आगामी 27 जून तक लागू रहेगा. इस दौरान वर्ग 8 तक के विद्यार्थियों की कक्षाएं संचालित नहीं की जाएंगी.

धारा 163 के तहत जारी हुआ आदेश

जिलाधिकारी ने यह आदेश भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत जारी किया है. प्रशासन का कहना है कि भीषण गर्मी के दौरान बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है.

जहानाबाद में 40 डिग्री के पार पहुंचा तापमान

मौसम की स्थिति पर नजर डालें तो जिले में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है. वहीं न्यूनतम तापमान भी करीब 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है. तेज गर्मी और उमस के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

गर्मी की चपेट में आए होमगार्ड जवान

भीषण गर्मी का असर आम लोगों के साथ ड्यूटी पर तैनात जवानों पर भी देखने को मिल रहा है. रविवार को जहानाबाद शहर की सड़कों पर तैनात चार होमगार्ड जवान गर्मी के कारण बेहोश होकर गिर गए. सभी जवानों को इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.

प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की

लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से जरूरी सावधानी बरतने की अपील की है. खासकर बच्चों, बुजुर्गों और धूप में काम करने वाले लोगों को गर्मी से बचने की सलाह दी गई है.

ALSO READ: जहानाबाद: भीषण गर्मी में ड्यूटी के दौरान बिगड‍़ी तबीयत, चार होमगार्ड जवान बेहोश हुए

विज्ञापन
Karuna Tiwari

लेखक के बारे में

By Karuna Tiwari

करुणा तिवारी पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत Doordarshan Bihar के साथ की. 8 वर्षों तक टीवी और डिजिटल माध्यम में सक्रिय रहने के बाद, वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल, बिहार टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों में विशेष रुचि है. अपने काम के प्रति समर्पित करुणा हर दिन कुछ नया सीखने और बेहतर करने की कोशिश करती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन