अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: मंडल कारा व पर्यवेक्षण गृह में योग, पौधरोपण और प्रेरणा का संगम

Updated:
विज्ञापन

याेग दिवस पर पौधरोपण करते काराकर्मी.

International Yoga Day : बंदियों और कारा कर्मियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम तथा ध्यान का अभ्यास कराया गया. योग प्रशिक्षकों ने योग के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों की जानकारी दी गयी.

विज्ञापन

International Yoga Day : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अखिल विश्व गायत्री परिवार की युवा इकाई प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ द्वारा रविवार को मंडल कारा, जहानाबाद में योग एवं पौधरोपण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया. इस दौरान बंदियों और कारा कर्मियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम तथा ध्यान का अभ्यास कराया गया. योग प्रशिक्षकों ने योग के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों की जानकारी देते हुए नियमित योगाभ्यास को स्वस्थ, संतुलित एवं अनुशासित जीवन की आधारशिला बताया.

प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ ने चलाया पौधरोपण अभियान

कार्यक्रम के अंतर्गत प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ द्वारा संचालित 264वें रविवासरीय साप्ताहिक पौधरोपण अभियान के तहत मंडल कारा परिसर में छायादार एवं फलदार पौधे लगाए गए. उपस्थित लोगों ने पौधों के संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन का संकल्प भी लिया.

योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धराहर है: काराधीक्षक

काराधीक्षक अजीत कुमार ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से संतुलित और आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाता है. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते तनाव, अवसाद और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों से बचाव के लिए योग अत्यंत आवश्यक है.

उन्होंने वृक्षारोपण को पर्यावरण संरक्षण का सबसे सरल और प्रभावी माध्यम बताते हुए कहा कि एक वृक्ष न केवल प्राणवायु प्रदान करता है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और संतुलित वातावरण के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.

जहानाबाद: नशामुक्त जीवन के प्रति जागरूक किया

इधर, प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ द्वारा पर्यवेक्षण गृह, जहानाबाद में योग एवं मोटिवेशनल कार्यशाला का भी आयोजन किया गया. कार्यशाला में किशोरों और युवाओं को योगाभ्यास के साथ जीवन प्रबंधन, व्यक्तित्व विकास, नैतिक मूल्यों, आत्मविश्वास, सकारात्मक चिंतन तथा नशामुक्त जीवन के प्रति जागरूक किया गया.

वक्ताओं ने कहा कि धैर्य, परिश्रम और सकारात्मक सोच के बल पर जीवन की चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना किया जा सकता है. प्रत्येक व्यक्ति के भीतर असीम संभावनाएं निहित होती हैं, जिन्हें सही दिशा और मार्गदर्शन देकर सफलता में परिवर्तित किया जा सकता है.

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

इस अवसर पर जेलर भोला प्रसाद शर्मा, सहायक जेलर सुधीर कुमार, लिपिक सत्येंद्र कुमार, गायत्री परिवार के रंगेश कुमार, कौशल कुमार, कुमार श्रीकांत, दिवाकर कुमार एवं शिशुपाल सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे. वहीं पर्यवेक्षण गृह में अधीक्षक शशि भूषण कुमार, गृहपति निर्भय कुमार चौबे, पिंकी कुमारी, मनीषा कुमारी, देवांशु रंजन, देवनारायण शर्मा एवं करण कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें : जहानाबाद के नए एसपी कोटा किरण कुमार पदभार संभालते ही एक्टिव मोड में, बालू और शराब माफिया हो जाए सावधान

इसे भी पढ़ें : जहानाबाद: बुजुर्ग दंपति के कमरे में कुंडी लगा चोर ले उड़े कीमती सामान, खेत में मिला टूटा बक्सा और बैग, जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन