जहानाबाद: काको में होटल संचालक गिरफ्तार, ग्राहक से मारपीट और जानलेवा हमले का आरोप

Updated:
विज्ञापन

काको थाना क्षेत्र के एक होटल में ग्राहक के साथ मारपीट और हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने आरोपी होटल संचालक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

jehanabad News : काको थाने की पुलिस ने मारपीट और हत्या के प्रयास के मामले में कार्रवाई करते हुए खालिसपुर गांव निवासी अबधेश यादव को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने यह कार्रवाई होटल में ग्राहक के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद दर्ज प्राथमिकी के आधार पर की है. गिरफ्तारी के बाद पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी है.

होटल में विवाद के बाद हुई मारपीट

बताया जाता है कि शुक्रवार को काको बाजार स्थित अबधेश यादव के होटल में किसी बात को लेकर होटल संचालक और ग्राहक के बीच विवाद हो गया. देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया. इस दौरान सातनपुर निवासी सनी कुमार के साथ मारपीट की गयी, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लगी और सिर फट गया. घटना के बाद होटल के आसपास लोगों की भीड़ जुट गयी. घायल सनी कुमार को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गयी.

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद गिरफ्तारी

मामला पुलिस तक पहुंचने के बाद काको थाने की पुलिस ने जांच शुरू की. पुलिस के अनुसार, अबधेश यादव के खिलाफ मारपीट और जानलेवा हमले के प्रयास से संबंधित मामला दर्ज कराया गया था. जांच के दौरान उसकी संलिप्तता सामने आने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच

थानाप्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि अबधेश यादव को मारपीट और जानलेवा हमले के प्रयास के मामले में गिरफ्तार किया गया है. आवश्यक कार्रवाई के बाद अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. पुलिस घटना के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है. पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि होटल में विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ था और मारपीट के दौरान वहां कौन-कौन लोग मौजूद थे. घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है.


विज्ञापन
Baikunth Kumar

लेखक के बारे में

By Baikunth Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन