जहानाबाद में जदयू कार्यालय में शान से लहराया तिरंगा, मंत्री जमा खान ने दिया एकता व सद्भाव का संदेश

Updated:
विज्ञापन

तिरंगा झंडा को सलामी देते प्रभारी मंत्री | Prabhat Khabar Network

जहानाबाद जदयू जिला कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। मंत्री जमा खान ने झंडातोलन कर वीर शहीदों को नमन किया और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

विज्ञापन

Independence Day : जहानाबाद में स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के जहानाबाद जिला कार्यालय में शुक्रवार को पूरे उत्साह और राष्ट्रभक्ति के वातावरण में झंडातोलन कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और सक्रिय साथियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों को किया नमन

जदयू जिला कार्यालय परिसर में कार्यालय प्रभारी शंकर देव वर्मा ने विधिवत रूप से झंडातोलन किया. इसके बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान गाकर राष्ट्रध्वज को सलामी दी. इस दौरान देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया.

आजादी वीर सेनानियों के त्याग और बलिदान का परिणाम

कार्यक्रम में बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री सह जहानाबाद जिले के प्रभारी मंत्री जमा खान भी मौजूद रहे. उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और उपस्थित लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं. अपने संबोधन में उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों के योगदान को याद करते हुए कहा कि देश की आजादी असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान का परिणाम है.

उन्होंने कहा कि आजादी की रक्षा करना और देश की एकता, अखंडता एवं सामाजिक सद्भाव को मजबूत करना हम सभी की जिम्मेदारी है. लोकतांत्रिक व्यवस्था में राजनीतिक कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है. जनसेवा के माध्यम से समाज और राज्य के विकास में योगदान देना सभी का कर्तव्य है.

जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की अपील

प्रभारी मंत्री ने कार्यकर्ताओं से आपसी भाईचारा, सामाजिक समरसता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करने का आह्वान किया. उन्होंने बिहार सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को आम लोगों तक पहुंचाने की भी अपील की.

ध्वजारोहण के दौरान ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में जदयू के प्रदेश सचिव सह बीस सूत्री उपाध्यक्ष दिलीप कुशवाहा, पूर्व जिला अध्यक्ष जय प्रकाश चंद्रवंशी, जिला उपाध्यक्ष कुंदन विमल, बैजनाथ शर्मा, प्रदेश सचिव सुनीता कुमारी, पार्टी महासचिव मुरारी यादव, नवलेश कुमार, जदयू नेता निरंजन अंबेडकर, मनोज चंद्रवंशी, रणधीर पटेल, रामप्रवेश कुशवाहा, मधेश्वर यादव, प्रेम कुमार पप्पू, रिंकी मालाकार और जिला प्रवक्ता रजनीश कुमार बिकु समेत जिला एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, पंचायत अध्यक्ष, वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे.

सभी ने राष्ट्रहित और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई. कार्यक्रम का समापन देश की एकता, अखंडता और समृद्धि की कामना के साथ हुआ.


विज्ञापन
Mritunjay Jehanabad

लेखक के बारे में

By Mritunjay Jehanabad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन