जहानाबाद: भीषण गर्मी में ड्यूटी के दौरान बिगड‍़ी तबीयत, चार होमगार्ड जवान बेहोश हुए

Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन

सदर अस्पताल में भर्ती जवान.

Home guard faints due to heat : अस्पताल में भर्ती जवानों ने बताया कि लगातार कई घंटों तक कड़ी धूप में ड्यूटी करने के कारण उन्हें अत्यधिक थकान, कमजोरी और चक्कर आने की शिकायत हुई. हालत बिगड़ने पर उन्हें तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया.

विज्ञापन

जहानाबाद से अशोक कुमार की रिपोर्ट
Home guard faints due to heat : जिले में पड़ रही भीषण गर्मी और लगातार ड्यूटी के कारण चार होमगार्ड जवानों की अचानक तबीयत बिगड़ गई. सभी जवानों को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है.

इन जवानों की बिगड़ी तबीयत

जानकारी के अनुसार, बीमार होने वाले जवानों में पूजा कुमारी, माथुर कुमार, सुबोध कुमार और रंजन कुमार शामिल हैं. ये सभी शहर के विभिन्न व्यस्त चौक-चौराहों एवं यातायात पोस्टों पर ट्रैफिक व्यवस्था संभालने में तैनात थे.

गर्मी से बेहोश जवान सदर अस्पताल में भर्ती.

जवानों ने बताया- कई घंटों धूप में रहने पर बिगड़ी हालत

अस्पताल में भर्ती जवानों ने बताया कि लगातार कई घंटों तक कड़ी धूप में ड्यूटी करने के कारण उन्हें अत्यधिक थकान, कमजोरी और चक्कर आने की शिकायत हुई. हालत बिगड़ने पर उन्हें तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया.

हालत में सुधार, इलाज जारी

घटना के बाद पुलिस प्रशासन और ड्यूटी पर तैनात जवानों के लिए उपलब्ध सुविधाओं को लेकर चर्चा शुरू हो गई है. स्थानीय लोगों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि भीषण गर्मी में ड्यूटी कर रहे जवानों के लिए छायादार विश्राम स्थल, शुद्ध एवं ठंडे पेयजल की व्यवस्था, ओआरएस तथा प्राथमिक चिकित्सा जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी चाहिए.

सदर अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार सभी जवानों की स्थिति फिलहाल स्थिर और नियंत्रण में है. डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है तथा स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है.

ALSO READ: तेज प्रताप यादव देर रात पहुंचे सचिवालय थाना, अनुष्का यादव के भाई आकाश यादव समेत आठ लोगों पर केस दर्ज

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार कंटेंट राइटर राजीव कुमार ( कंटेंट राइटर) राजीव कुमार वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. मई 2026 में प्रभात खबर के डिजिटल विंग से जुड़े हैं. पत्रकारिता में न्यूज डेस्क पर काम करने का तीन साल का अनुभव है. प्रभात खबर में जुड़ने से पहले हिंदुस्तान और दैनिक भास्कर में काम कर चुके हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बिहार से जुड़ी खबरों को करते हैं.जिले की खबरों समेत लोकल खबर पर नजर बनाए रखते हैं. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं. विशेषज्ञता राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है. पत्रकारिता अनुभव राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला.दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद प्रभात खबर डिजिटल में पारी की शुरुआत की. शिक्षा/पुरस्कार मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन