अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने किया योगाभ्यास, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश

Edited by Vikash Jha
Updated:
विज्ञापन

योगाभ्यास करते मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी। फोटो- प्रभात खबर

International Yoga Day 2026: जहानाबाद में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से योग शिविर का आयोजन किया गया. मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने योगाभ्यास कर लोगों से नियमित योग अपनाने की अपील की.

विज्ञापन

International Yoga Day 2026: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, जहानाबाद के तत्वावधान में गौरक्षणी देवी मंदिर के प्रांगण में भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों एवं अपने विचार के रखने वालों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया. कार्यक्रम का उद्देश्य योग के माध्यम से स्वस्थ शरीर, संतुलित मन एवं सकारात्मक जीवन शैली के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना था.

प्रशिक्षकों ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

योगाभ्यास के दौरान कई प्रशिक्षकों विजय, राजेश पाठक, विभाग के बौद्धिक प्रमुख गोपाल जी द्वारा योग के महत्व, उसके वैज्ञानिक पक्ष तथा धर्म आधारित जीवन शैली, मंत्र उच्चारण करते हुए, अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाने के लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई. इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संचालक अजीत, नगर संघ चालक शंकर प्रसाद केशरी, जिला सह कार्यवाह संजय जी तथा जिला सह प्रचार प्रमुख निशांत विशेष रूप से उपस्थित रहे. सभी पदाधिकारियों ने योग को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताते हुए इसे प्रत्येक व्यक्ति के जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया.

तनावमुक्त जीवन का प्रभावी साधन

अपने प्रबोधन में नगर कार्यवाह शिवमूर्ति ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, मन और आत्मा के समन्वय एवं समरस समाज को जोड़ने का माध्यम भी है. वर्तमान भागदौड़ भरे जीवन में योग तनावमुक्त एवं स्वस्थ जीवन जीने का सबसे प्रभावी साधन है. वहीं बिहार सरकार के माननीय मंत्री खान एवं भूतत्व विभाग प्रमोद चंद्रवंशी जी ने सभी नागरिकों से प्रतिदिन योग करने तथा अपने परिवार एवं समाज को भी इसके लिए प्रेरित करने का आग्रह किया.

सशक्त भारत निर्माण का संकल्प

योग शिविर में उपस्थित स्वयंसेवकों ने सामूहिक रूप से विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया. पूरे कार्यक्रम का वातावरण अनुशासन, उत्साह एवं सकारात्मक ऊर्जा से ओत-प्रोत रहा. अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित योगाभ्यास करने तथा स्वस्थ एवं सशक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लिया.

Also Read: जहानाबाद जिले के शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार के सम्मान में विधायक ने मुख्यमंत्री से की अहम मांग

विज्ञापन
Vikash Jha

लेखक के बारे में

By Vikash Jha

विकाश झा एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और कंटेंट प्रोफेशनल हैं, जिन्हें मीडिया, डिजिटल कंटेंट और सोशल मीडिया कम्युनिकेशन के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया। News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं। क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं। उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन