जहानाबाद जिले के शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार के सम्मान में विधायक ने मुख्यमंत्री से की अहम मांग
मुख्यमंत्री से मिले विधायक रितुराज कुमार
Jahanabad News: जहानाबाद जिले के घोसी विधानसभा क्षेत्र से विधायक रितुराज कुमार ने शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार के सम्मान में बिहार के मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उनके परिवार के लिए महत्वपूर्ण मांगें रखी हैं. विधायक ने शहीद के छोटे भाई को सरकारी नौकरी देने और स्कूल का नाम शहीद के नाम पर रखने की अपील की है, ताकि परिवार को सम्मान और आर्थिक संबल मिल सके.
जहानाबाद घोसी से सुनील शर्मा की रिपोर्ट
Jahanabad News: जहानाबाद जिले के घोसी विधानसभा क्षेत्र के विधायक रितुराज कुमार ने शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार के सम्मान में बिहार के मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उनके परिवार के हित में महत्वपूर्ण मांगें रखी हैं. विधायक ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में आग्रह किया है कि शहीद के छोटे भाई अभिषेक कुमार को सरकारी नौकरी प्रदान की जाए, ताकि परिवार को आर्थिक और सामाजिक संबल मिल सके. उन्होंने कहा कि देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले जवानों के परिवारों का सम्मान और सहयोग करना सरकार का नैतिक दायित्व है.
मुख्यमंत्री से मुलाकात कर शहीद परिवार के लिए उठाई मांग
विधायक ने अपने पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि जहानाबाद जिले के हुलासगंज प्रखंड अंतर्गत बनबरिया गांव निवासी फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार ने भारतीय वायुसेना में सेवा करते हुए देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया. असम के जोरहाट में वायुसेना के विमान दुर्घटनाग्रस्त होने के दौरान उनकी शहादत हुई थी. इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई थी और लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की थी.
देश सेवा में शहीद हुए थे फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार
रितुराज कुमार ने शिक्षा मंत्री से भी मुलाकात कर बनबरिया हाई स्कूल का नाम शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार के नाम पर रखने की मांग की है. उनका कहना है कि विद्यालय का नाम शहीद के नाम पर होने से आने वाली पीढ़ियां उनके साहस, कर्तव्यनिष्ठा और देशभक्ति से प्रेरणा लेंगी. इससे युवाओं में राष्ट्र सेवा की भावना और अधिक मजबूत होगी.

स्कूल का नाम शहीद के नाम पर रखने की भी मांग
विधायक ने कहा कि किसी भी शहीद को सच्ची श्रद्धांजलि केवल श्रद्धांजलि सभा आयोजित करने से नहीं, बल्कि उनके सपनों और आदर्शों को जीवित रखने से मिलती है. उन्होंने उम्मीद जताई कि राज्य सरकार उनकी मांगों पर संवेदनशीलता के साथ सकारात्मक निर्णय लेगी. क्षेत्र के लोगों ने भी विधायक की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि यदि शहीद के भाई को सरकारी नौकरी और विद्यालय का नामकरण उनके नाम पर किया जाता है, तो यह पूरे समाज के लिए गौरव और सम्मान की बात होगी.
ALSO READ: BPSC 70th Result: पहले असिस्टेंट कमिश्नर, अब SDM बनीं श्रद्धा पांडेय, जानिए BPSC टॉपर का पूरा सफर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By करुणा तिवारी
करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.
डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.
इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.
लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










