जहानाबाद : बैंक में पैसा जमा करने पहुंची महिला, थैला से एक लाख रुपये उड़ा ले गया उचक्का

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जहानाबाद में पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा में एक महिला के साथ ₹1 लाख की लूट हुई। उचक्कों ने जमा पर्ची भरने के बहाने महिला के बैग से रुपये चुरा लिए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

jehanabad News : जहानाबाद शहर के बैंक परिसर में शुक्रवार को उचक्कों का आतंक एक बार फिर देखने को मिला. पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा में अपने खाते में एक लाख रुपये जमा करने पहुंची महिला का रुपयों से भरा पॉलिथीन बैग लेकर शातिर उचक्का फरार हो गया. दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद बैंक परिसर में अफरा-तफरी मच गयी.

विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

पीड़िता की पहचान नगर थाना क्षेत्र के दौलतपुर मठिया निवासी सिम्पी देवी के रूप में हुई है. वह शुक्रवार को अपने खाते में एक लाख रुपये जमा करने के लिए बैंक पहुंची थीं. महिला ने रुपये पॉलिथीननुमा बैग में रखे थे. इसी दौरान कुछ लोगों ने उनसे सहयोग करने और जमा पर्ची भरने में मदद करने की बात कही. महिला उनके झांसे में आ गयी.

जमा पर्ची भरने के बहाने उड़ाये रुपये

बताया गया कि उचक्कों ने महिला को बातों में उलझाकर उसके बैग से एक लाख रुपये निकाल लिये और भीड़ का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गये. महिला को रुपये गायब होने की जानकारी तब हुई, जब उसने बैग में हाथ डाला. रुपये नहीं मिलने पर वह शोर मचाने लगी, लेकिन तब तक आरोपी वहां से निकल चुके थे. घटना की सूचना तत्काल नगर थाना पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम बैंक पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस बैंक परिसर और आसपास की सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. जल्द ही आरोपी तक पहुंचने की उम्मीद है. पीड़िता ने पुलिस से आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर रुपये बरामद कराने की गुहार लगायी है.

पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की

घटना के बाद एक बार फिर बैंक परिसरों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गये हैं. पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि बैंक में बड़ी रकम लेकर आने-जाने के दौरान विशेष सतर्कता बरतें. किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर रुपये या सामान किसी के हवाले न करें तथा संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर तत्काल बैंक कर्मियों या पुलिस को सूचना दें.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन