भूमि विवाद से लेकर तीन साल से वेतन भुगतान नहीं होने का मामला पहुंचा, कई शिकायतों का हुआ निष्पादन

Updated:
विज्ञापन

अरवल डीएम का जनता दरबार | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

अरवल जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार में करीब 14 नागरिकों ने अपनी समस्याएं रखीं. जिला पदाधिकारी ने अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निष्पादन सुनिश्चित कराया और शेष के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए. भूमि विवाद, वेतन भुगतान जैसे मुद्दों पर त्वरित कार्रवाई की गई.

विज्ञापन

Arwal News : अरवल जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस की अध्यक्षता में कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे करीब 14 नागरिकों ने अपनी समस्याएं जिला पदाधिकारी के समक्ष रखीं. प्राप्त शिकायतों में मुख्य रूप से भूमि विवाद, वेतन भुगतान, भूमि सुधार उप समाहर्ता कार्यालय, अनुमंडल कार्यालय, अपर समाहर्ता कार्यालय, अंचलाधिकारी कार्यालय, पंचायत शाखा, पुलिस अधीक्षक कार्यालय समेत अन्य विभागों से संबंधित मामले शामिल थे.

विज्ञापन

जिला पदाधिकारी ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना. इनमें से अधिकांश मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया. शेष मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये. डीएम ने अधिकारियों से जनता की समस्याओं का समाधान पारदर्शी और निर्धारित प्रक्रिया के तहत शीघ्र करने को कहा.

बंटवारे के बाद भी जमीन बेचने का आरोप

करपी प्रखंड के डोरा गांव निवासी आभा कुमारी ने बताया कि आपसी सहमति से जमीन का बंटवारा होने के बावजूद संबंधित जमीन को बेचा जा रहा है. उन्होंने मामले में उचित कार्रवाई की मांग की. इस पर जिला पदाधिकारी ने भूमि सुधार उप समाहर्ता, अरवल को नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

भूमि विवाद में जांच का निर्देश

कलेर प्रखंड के कामता गांव निवासी ब्रजेश कुमार सिंह ने भूमि विवाद से संबंधित शिकायत जिला पदाधिकारी के समक्ष रखी और उचित कार्रवाई की मांग की. मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने अनुमंडल पदाधिकारी, अरवल एवं भूमि सुधार उप समाहर्ता, अरवल को जांच कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.

शिक्षिका ने तीन साल से वेतन नहीं मिलने की रखी शिकायत

सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय, वंशी कल्याणपुर की शिक्षिका कुमारी लालती सिन्हा ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से उनका वेतन भुगतान नहीं हुआ है. उन्होंने मामले की जांच कर लंबित वेतन का भुगतान कराने की मांग की. इस पर जिला पदाधिकारी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी, अरवल को मामले की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन