अरवल के 'पायस मिशन स्कूल' में मनाया गया 'विश्व योग दिवस' बच्चों ने लिया भाग

Edited by Karuna Tiwari
Updated:
विज्ञापन

दीप प्रज्वलन और प्रार्थना के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

Arwal News: अरवल स्थित पायस मिशन स्कूल में विश्व योग दिवस के अवसर पर योग शिविर का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा. कार्यक्रम में छात्रों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास में भाग लिया.

विज्ञापन

अरवल से निशिकांत की रिपोर्ट
Arwal News:
विद्यालय में आयोजित योग शिविर की शुरुआत दीप प्रज्वलन और प्रार्थना के साथ की गई. इसके बाद पतंजलि योग पीठ के प्रशिक्षक अजय पाण्डेय ने उपस्थित सभी लोगों को योग के महत्व से अवगत कराया.

बच्चों को जंक फूड से बचने की दी गई सलाह

योग प्रशिक्षक अजय पाण्डेय ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में बच्चे घर के खाने की बजाय बाजार के जंक फूड जैसे चाउमीन, बर्गर, पिज्जा और कोल्ड ड्रिंक का अधिक सेवन कर रहे हैं, जो स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक है। उन्होंने बच्चों से ऐसे खाद्य पदार्थों से दूर रहने की अपील की.

विभिन्न योगासनों और प्राणायाम का अभ्यास कराया गया

शिविर के दौरान विद्यार्थियों ने ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन और पद्मासन जैसे योगासनों का अभ्यास किया. साथ ही अनुलोम-विलोम, कपालभाति और भ्रामरी प्राणायाम के माध्यम से मानसिक शांति और एकाग्रता बढ़ाने का अभ्यास भी कराया गया.

विश्व योग दिवस

प्राचार्या ने योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाने पर दिया जोर

विद्यालय की प्राचार्या सोनम मिश्रा ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं बल्कि जीवन जीने की एक कला है. उन्होंने कहा कि आज की तनावपूर्ण जीवनशैली में योग विद्यार्थियों के लिए अत्यंत आवश्यक है और इसे केवल एक दिन का उत्सव नहीं बल्कि दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए.

अनुशासन और संकल्प के साथ हुआ कार्यक्रम का समापन

कार्यक्रम के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग और अनुशासन का विशेष ध्यान रखा गया. अंत में सभी प्रतिभागियों को स्वस्थ रहने और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया गया.

विद्यालय परिवार ने लिया सक्रिय भाग

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक राज कुमार, सह निदेशक अशोक कुमार, योग प्रशिक्षक अजय पाण्डेय सहित सभी शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाया.

ALSO READ: जहानाबाद-अरवल एनएच-33 पर दर्दनाक सड़क हादसा, विद्युत कर्मी गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
Karuna Tiwari

लेखक के बारे में

By Karuna Tiwari

करुणा तिवारी पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत Doordarshan Bihar के साथ की. 8 वर्षों तक टीवी और डिजिटल माध्यम में सक्रिय रहने के बाद, वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल, बिहार टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों में विशेष रुचि है. अपने काम के प्रति समर्पित करुणा हर दिन कुछ नया सीखने और बेहतर करने की कोशिश करती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन