अरवल में 13 पंचायतों व दो नगर निकायों में लगे सहयोग शिविर, 442 आवेदन प्राप्त

Updated:
विज्ञापन

सहयोग शिविर में मौजूद लोग| Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

अरवल जिले में आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए 13 पंचायतों और 2 नगर निकायों में सहयोग शिविर आयोजित किए गए. इन शिविरों में कुल 442 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से कई का मौके पर ही निपटारा किया गया. जिला पदाधिकारी ने सभी आवेदनों के समयबद्ध निष्पादन के निर्देश दिए हैं.

विज्ञापन

Arwal News : अरवल जिले के पांच प्रखंडों, नगर परिषद अरवल, नगर पंचायत कुर्था तथा कुल 13 पंचायतों में मंगलवार को सहयोग शिविर आयोजित किए गए. प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को आयोजित होने वाले इन शिविरों का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान तथा सरकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है.

विज्ञापन

कई आवेदनों का मौके पर हुआ निष्पादन

शिविर के दौरान अरवल प्रखंड के सरौती पंचायत में नौ में से तीन तथा भदासी पंचायत में 17 में से आठ आवेदनों का मौके पर ही निष्पादन किया गया. कुर्था प्रखंड के पिंजरावां पंचायत में छह तथा बारा पंचायत में प्राप्त आठों आवेदन अग्रेतर कार्रवाई के लिए लंबित रखे गए.

कलेर व करपी में सबसे अधिक आवेदन

कलेर प्रखंड के कामता पंचायत में 30 में से 25, उत्तरी कलेर पंचायत में 30 में से 25 तथा बेलॉव पंचायत में 13 में से छह आवेदनों का शिविर में ही निपटारा किया गया. करपी प्रखंड के परियारी पंचायत में 10 में से तीन, मुरारी पंचायत में 141 में से 97 तथा रामपुर चाय पंचायत में 107 में से 87 आवेदनों का मौके पर निष्पादन किया गया. वहीं पुराण पंचायत में प्राप्त सभी सात आवेदन आगे की कार्रवाई के लिए लंबित रखे गए.

नगर निकायों में भी लगे शिविर

सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखंड के खडासीन पंचायत में 12 में से चार तथा शेरपुर पंचायत में 10 में से चार आवेदनों का निपटारा किया गया. नगर परिषद अरवल के वार्ड संख्या आठ में प्राप्त 19 तथा नगर पंचायत कुर्था के वार्ड संख्या छह में प्राप्त 23 आवेदन अग्रेतर कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को भेजे गए.

समयबद्ध निष्पादन के निर्देश

जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया है कि शिविरों में प्राप्त सभी आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम लोगों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ आसानी से मिल सके.

इसे भी पढ़ें : धराउत सहयोग शिविर पहुंचे डीएम, योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए निर्देश



आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन