धराउत सहयोग शिविर पहुंचे डीएम, योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए निर्देश

Updated:
विज्ञापन

सहयोग शिविर में लाभुक को जॉब कार्ड देते डीएम | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जहानाबाद में 'सबका सम्मान–जीवन आसान' अभियान के तहत आयोजित सहयोग शिविर का निरीक्षण करते हुए जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई. भूटिया ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का अवलोकन किया और आम लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को 30 दिनों के भीतर आवेदनों के गुणवत्तापूर्ण निष्पादन के निर्देश दिए।

विज्ञापन

jehanabad News : जहानाबाद में‘सबका सम्मान–जीवन आसान’ अभियान के तहत आयोजित सहयोग शिविर के क्रम में जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई. भूटिया ने मखदुमपुर प्रखंड की धराउत पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का अवलोकन किया, आम लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की समीक्षा की.

विज्ञापन

30 दिनों के भीतर आवेदनों के निष्पादन का निर्देश

जिला पदाधिकारी ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत योजना, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वास्थ्य, शिक्षा, पीएचईडी, राजस्व समेत विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविर में प्राप्त प्रत्येक आवेदन को सहयोग पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड करते हुए 30 दिनों के भीतर गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निष्पादन सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने कहा कि सहयोग शिविर का उद्देश्य पंचायत स्तर पर ही सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराकर आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है.

लाभार्थियों के बीच वितरित किए गए योजना के लाभ

शिविर के दौरान डीएम ने कबीर अंत्येष्टि अनुदान योजना के तहत कुंती देवी, पिंटू कुमार, सुनीला देवी, मीना देवी, पंकज कुमार, अनिल पासवान, कारी देवी एवं यदु यादव को लाभ प्रदान किया. वहीं पुष्पा देवी, रविंद्र राय और नाजनी प्रवीण को राशन कार्ड तथा चंदन कुमार, प्रियंका कुमारी एवं मीना कुमारी को जॉब कार्ड वितरित किया. इसके अलावा सीता कुमारी, तान्या कुमारी, मो. इब्राहिम, यशोदा देवी, कुलसन पासवान, विनोद कुमार, सिमरन कुमारी एवं मो. मोसुम को जन्म एवं मृत्यु प्रमाण-पत्र सौंपे गए.

6,500 से अधिक आवेदनों का हो चुका है निष्पादन

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि जिले की सभी ग्राम पंचायतों में सहयोग शिविर का एक चरण सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है. अब तक करीब सात हजार आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 6,500 से अधिक का निष्पादन किया जा चुका है. शेष आवेदनों का भी शीघ्र निपटारा किया जाएगा. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार सहयोग शिविर आगे भी लगातार आयोजित किए जाएंगे, ताकि लोगों को पंचायत स्तर पर ही सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके.

सोलर रूफटॉप और टीबी मुक्त अभियान की दी जानकारी

डीएम ने ग्रामीणों से प्रधानमंत्री सूर्यघर : मुफ्त बिजली योजना के तहत अपने घरों पर सोलर रूफटॉप लगाने की अपील की. उन्होंने कहा कि इससे बिजली खर्च कम होगा और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा. साथ ही टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत नियमित जांच कराने, लक्षण दिखने पर तुरंत उपचार शुरू करने तथा पोषण किट का लाभ लेने की अपील करते हुए कहा कि समय पर इलाज और पौष्टिक आहार से टीबी पूरी तरह ठीक हो सकती है. उन्होंने सभी नागरिकों से जनभागीदारी के माध्यम से जहानाबाद को टीबी मुक्त जिला बनाने का आह्वान किया. कार्यक्रम में संबंधित जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन