जहानाबाद में ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ कार्यक्रम, युवाओं ने नुक्कड़ नाटक और प्रतियोगिताओं से दिया जागरूकता का संदेश

Updated:
विज्ञापन
जागरूकता कार्यक्रम का उद्घाटन करते अतिथि  | Prabhat Khabar Network

जागरूकता कार्यक्रम का उद्घाटन करते अतिथि

जहानाबाद के एस.एस. कॉलेज में नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, युवाओं को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई.

विज्ञापन

Jehanabad News: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत (माय भारत) जहानाबाद द्वारा एस.एस. कॉलेज में ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का संचालन जिला युवा अधिकारी हिमांशु कुमार के नेतृत्व में किया गया. इसका उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा विकसित भारत के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना था.

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया संबोधित

कार्यक्रम में बिहार विधान परिषद सदस्य अनिल कुमार, जिलाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया, उप विकास आयुक्त आदित्य कुमार पियूष, अपर समाहर्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला नियोजन पदाधिकारी, एस.एस. कॉलेज के प्राचार्य, भाजपा जिला अध्यक्ष सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद् और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं युवा शामिल हुए.

अतिथियों ने कहा कि नशा युवाओं की प्रतिभा, ऊर्जा और भविष्य को प्रभावित करता है. उन्होंने युवाओं से शिक्षा, खेल, कौशल विकास, सामाजिक सेवा और राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया.

प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से दिया संदेश

कार्यक्रम के दौरान नृत्य, संगीत, भाषण, कविता पाठ, पोस्टर निर्माण, चित्रकला, स्लोगन लेखन और नुक्कड़ नाटक सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से नशामुक्त समाज का सशक्त संदेश दिया.

प्रतियोगिताओं के परिणाम

नृत्य प्रतियोगिता

  • रौशन एवं टीम – प्रथम स्थान
  • आकृति एवं टीम – द्वितीय स्थान
  • अरवण डांस पार्टी – तृतीय स्थान

संगीत (गीत) प्रतियोगिता

  • श्रीकांत कुमार – प्रथम स्थान
  • संदीप कुमार – द्वितीय स्थान
  • शक्ति कुमार – तृतीय स्थान

अन्य प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को भी प्रशस्ति-पत्र, स्मृति-चिह्न और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.

माय भारत पोर्टल से जुड़ने की अपील

जिला युवा अधिकारी हिमांशु कुमार ने युवाओं को माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण के लिए प्रेरित किया. उन्होंने बताया कि इस पोर्टल के माध्यम से युवा स्वयंसेवी गतिविधियों, नेतृत्व विकास कार्यक्रमों, कौशल प्रशिक्षण और विभिन्न राष्ट्रीय अभियानों से जुड़कर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभा सकते हैं.

स्वयंसेवकों की रही महत्वपूर्ण भूमिका

कार्यक्रम के सफल आयोजन में मेरा युवा भारत के स्वयंसेवक गोपाल शर्मा, विभूति, पूर्व स्वयंसेवक विक्रम कुमार सहित अन्य स्वयंसेवकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा. इस अवसर पर सुरजीत एवं नारायण भी उपस्थित रहे.

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा सभी युवाओं से नशा मुक्त युवा, विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने और नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया.


विज्ञापन
Mritunjay Jehanabad

लेखक के बारे में

By Mritunjay Jehanabad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन