अरवल में संत रविदास जयंती को लेकर भाजपा की कार्यशाला, समरसता संकल्प अभियान चलाने का ऐलान

Updated:
विज्ञापन
बैठक में भाग लेते भाजपा नेता | Prabhat Khabar Network

बैठक में भाग लेते भाजपा नेता

अरवल में संत शिरोमणि रविदास जयंती के अवसर पर भाजपा द्वारा समरसता संकल्प अभियान चलाया जाएगा. जानिए इस अभियान की पूरी रूपरेखा और मुख्य उद्देश्य.

विज्ञापन

Arwal News: संत शिरोमणि रविदास जयंती के सफल आयोजन एवं समरसता संकल्प अभियान को लेकर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में एक महत्वपूर्ण कार्यशाला आयोजित की गई. कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने की.

संत रविदास के विचार आज भी प्रासंगिक : जिलाध्यक्ष

कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास का जीवन सामाजिक समरसता, समानता और मानवता का अनुपम संदेश देता है. उनके विचार आज भी समाज को एकजुट करने और सामाजिक सद्भाव को मजबूत बनाने की प्रेरणा देते हैं. उन्होंने कहा कि संत रविदास के आदर्शों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है.

पूरे जिले में चलेगा समरसता संकल्प अभियान

कार्यशाला के बाद आयोजित प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष ने बताया कि संत रविदास जयंती के अवसर पर पूरे जिले में समरसता संकल्प अभियान चलाया जाएगा. उन्होंने कहा कि अभियान के तहत विभिन्न मंडलों एवं बूथों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इन कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के सभी वर्गों को संत रविदास के विचारों से जोड़ने तथा सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने का प्रयास किया जाएगा.

अभियान की रूपरेखा पर हुई चर्चा

बैठक में अभियान की रूपरेखा, संगठनात्मक तैयारियों और विभिन्न कार्यक्रमों की जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई. पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अभियान को जन-जन तक पहुंचाने तथा व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया. बैठक के अंत में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने संत शिरोमणि रविदास के आदर्शों को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने तथा सामाजिक समरसता को मजबूत बनाने का संकल्प लिया.

कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यशाला में जिला महामंत्री संजीव कुमार, संगीता कुशवाहा, जितेश सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अजय पासवान, जिला उपाध्यक्ष रामाशीष दास, सत्येंद्र विश्वकर्मा, जिला मंत्री जय साहू, जिला कार्यालय मंत्री धनंजय रविदास, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष चुन्नू नंदन, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रभुचंद्र पासवान सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे.


विज्ञापन
Anjani Kumar

लेखक के बारे में

By Anjani Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन