मखदुमपुर डिस्पैच सेंटर का डीएम ने किया निरीक्षण
Published by : AMLESH PRASAD Updated At : 07 Nov 2025 10:25 PM
विज्ञापन
वाहनों का सेक्टरवार रख रखाव कराने का निर्देश दिया गया ताकि कोई भी परेशानी न हो. निरीक्षण में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने निरीक्षण में मखदुमपुर विधानसभा क्षेत्र के वाहन कोषांग का निरीक्षण किया.
विज्ञापन
जहानाबाद नगर. विधानसभा आम निर्वाचन को सफल एवं शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय द्वारा जिला अंतर्गत मखदुमपुर विधानसभा क्षेत्र के डिस्पैच सेन्टर तथा वाहन कोषांग का निरीक्षण किया गया. वाहनों का सेक्टरवार रख रखाव कराने का निर्देश दिया गया ताकि कोई भी परेशानी न हो. निरीक्षण में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने निरीक्षण में मखदुमपुर विधानसभा क्षेत्र के वाहन कोषांग का निरीक्षण किया. निरीक्षण में निर्वाची पदाधिकारी, मखदुमपुर विधानसभा क्षेत्र सह अपर समाहर्ता अनिल कुमार सिन्हा को निर्देश दिया कि मतदान कार्य में संग्लन वाहनों को जीपीएस युक्त अनिवार्य है. इसके अतिरिक्त जो वाहन मतदान कार्य मे उपयोग किया जा रहा है, उसका फिटनेस, पॉल्यूशन, वाहन चालक का लाईशेंस तथा अन्य कागजात की जांच कर लिया जाए. साथ ही जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी मतदान कर्मियों के मोबाइल पर एआरओ एप डाउनलोड अनिवार्य रूप से करने का निर्देश दिया. निरीक्षण में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मखदुमपुर को एप की मॉनीटरिंग करने का निर्देश दिया गया. मतदान कार्य में संग्लन पदाधिकारी एवं कर्मियों के सहयोग के लिए सभी स्थानों पर साइनेज लगाने का निर्देश भी दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










