सड़क हादसे में छात्रा की मौत
मोदनगंज : प्रखंड क्षेत्र के मोदनगंज-धनरूआ पथ पर शेखपुरा के समीप टैंकलॉरी की टक्कर से 15 वर्षीय छात्रा अनीता कुमारी की मौत हो गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका अपने घर बड़की मठ से कोचिंग के लिए ओकरी जा रही थी, तभी विपरीत दिशा से तेज रफ्तार आ रहे एक टैंकलॉरी ने कुचल दिया. इससे […]
मोदनगंज : प्रखंड क्षेत्र के मोदनगंज-धनरूआ पथ पर शेखपुरा के समीप टैंकलॉरी की टक्कर से 15 वर्षीय छात्रा अनीता कुमारी की मौत हो गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका अपने घर बड़की मठ से कोचिंग के लिए ओकरी जा रही थी, तभी विपरीत दिशा से तेज रफ्तार आ रहे एक टैंकलॉरी ने कुचल दिया. इससे उसकी घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना की खबर सुन कर आसपास के लोग एवं परिजन मोदनगंज-धनरूआ पथ पर जमा हो गये. इससे थोड़ी देर के लिए आवागमन अवरुद्ध हो गया.
गुस्साये लोग मृतक के परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग कर रहे थे. घटना की सूचना पाकर ओपी अध्यक्ष रूपेश कुमार ने लोगों को समझा-बुझा कर हटाया एवं लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जहानाबाद भेज दिया. मृतक अनीता कुमारी ओकरी गर्ल्स हाइस्कूल के दशम वर्ग की छात्रा थी. वहीं, बीडीओ श्याम किशोर शर्मा ने मृतका के पिता रामचंद्र ठाकुर को पारिवारिक लाभ के तहत 20 हजार रुपये की सहायता राशि दी एवं मुखिया द्वारा कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत तीन हजार रुपये दिये गये. उधर, टैंकलॉरी को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










