सद्भावना दिवस के रूप में मनी राजीव गांधी की पुण्यतिथि

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद : जिले के कांग्रेस कार्यालय में रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनायी गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष हरिनारायण द्विवेदी ने की. शांति और सद्भावना दिवस के रूप में मनायी गयी पुण्यतिथि में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न राजीव गांधी के तैलचित्र पर माल्यापर्ण कर श्रद्धांजली दिया. इस मौकेपर उपस्थित […]

विज्ञापन

जहानाबाद : जिले के कांग्रेस कार्यालय में रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनायी गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष हरिनारायण द्विवेदी ने की. शांति और सद्भावना दिवस के रूप में मनायी गयी पुण्यतिथि में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न राजीव गांधी के तैलचित्र पर माल्यापर्ण कर श्रद्धांजली दिया. इस मौकेपर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी शांति के प्रतिक थे. उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि राजीव जी देश में आपसी भाइचारा और सदभाव कायम रखना चाहते थे. वे देश के एकता व अखंडता के लिए मरते दम तक लड़ाई लड़ी.

कांग्रेसियों ने कहा कि स्व0 गांधी का नारा था देश में आतंकवाद और क्षेत्रवाद को बढ़ावा देने वाली ताकतों को कुचल दिया जाय. आतंकवाद विरोधी नेता होने के कारण हीं आतंवादियों ने उन्हें अपना निशाना बनाया. देश को कमजोर करने के लिए आतंकियों ने हत्या कर दी. संचार के क्षेत्र में दुनियां में आगे देश को बढ़ाने के लिए उन्होंने बुनियाद रखी थी. उद्योग, शिक्षा व कृषि में भी कई महत्वपूर्ण फैसला ले देश को आगे बढ़ाने का कार्य किया था. आज सभी उन्हीं के किये गये कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं.

समारोह को जिला कांग्रेस के प्रवक्ता भूषण कुमार सिंह, गौरी शंकर यादव, परशुराम विंद, कन्हैया जी, राजेश कुमार सहित कई लोगों ने संबोधित किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन