रतनी में ट्रैक्टर चालक की पीट-पीट कर हत्या

Updated:
विज्ञापन

मखदुमपुर (जहानाबाद) : रतनी प्रखंड के घेजन गांव के ट्रैक्टर चालक सत्येंद्र मांझी को मंगलवार की रात अपराधियों ने पीट कर हत्या कर दी. सीमा विवाद के कारण शव को छह घंटे बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा सका. सत्येंद्र मांझी दस वर्षों से ट्रैक्टर चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था. वह प्रतिदिन शाम के समय […]

विज्ञापन

मखदुमपुर (जहानाबाद) : रतनी प्रखंड के घेजन गांव के ट्रैक्टर चालक सत्येंद्र मांझी को मंगलवार की रात अपराधियों ने पीट कर हत्या कर दी. सीमा विवाद के कारण शव को छह घंटे बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा सका. सत्येंद्र मांझी दस वर्षों से ट्रैक्टर चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था. वह प्रतिदिन शाम के समय घर के पास ट्रैक्टर खड़ा कर मेन थाने के कोरियामा अपने सुसराल चला जाता था. मंगलवार की रात वह अपने ससुराल जा रहा था, तभी घेजन नीम बिगहा स्थित प्रम्पिया के नजदीक अपराधियों ने उसके साथ मारपीट की और तेज हथियार से उसके सिर पर प्रहार

रतनी में ट्रैक्टर चालक की…
कर हत्या कर दी. सुबह आसपास एवं गांव के चरवाहों ने उसकी लाश देखी, तो ग्रामीणों को जानकारी दी. सूचना पर शकूराबाद थानाध्यक्ष रवींद्र कुमार यादव घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन घटनास्थल मेन थाने के होने के कारण शव को नहीं उठा सके. दो थानों के सीमा विवाद के कारण छह घंटे तक शव वही पर पड़ा रहा. थाना क्षेत्र तय होने के बाद मेन थानाध्यक्ष साकेत कुमार पहुंचे, तो शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा. मृतक के पैकेट से एक हजार साठ रुपये, एक स्मार्ट फोन व ट्रैक्टर की चाबी बरामद हुई है. घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन