ट्रेन से टकराया टेंपो, बालक जख्मी

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद : पटना-गया रेलखंड में जहानाबाद रेल थाना क्षेत्र के कड़ौना हॉल्ट के पास सोमवार की शाम करीब 7:30 बजे 53214 डाउन पैसेंजर ट्रेन एक मालवाहक टेंपो से टकरा गया. इस दुर्घटना में एक बालक मामूली रूप से जख्मी हो गया, जिसका निजी तौर पर इलाज कराया गया. दुर्घटना के कारण अप लाइन पर तकरीबन […]

विज्ञापन

जहानाबाद : पटना-गया रेलखंड में जहानाबाद रेल थाना क्षेत्र के कड़ौना हॉल्ट के पास सोमवार की शाम करीब 7:30 बजे 53214 डाउन पैसेंजर ट्रेन एक मालवाहक टेंपो से टकरा गया. इस दुर्घटना में एक बालक मामूली रूप से जख्मी हो गया, जिसका निजी तौर पर इलाज कराया गया. दुर्घटना के कारण अप लाइन पर तकरीबन एक घंटे तक एक्सप्रेस एवं पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन बाधित हुआ. स्टेशन प्रबंधक चौधरी नरेंद्र सिंह ने बताया कि दुर्घटना के कारण पलामू एक्सप्रेस एवं 63255 अप पैसेंजर ट्रेन का परिचालन प्रभावित हुआ.

घटना के संबंध में बताया गया है कि सिकरिया गांव की ओर से एक मालवाहक टेंपो आ रहा था.उस पर कुछ लोग सवार थे. कड़ौना हॉल्ट के समीप अवैध रेलवे क्राॅसिंग पार करने के दौरान टेंपो रेलवे ट्रैक में फंस गया.उसी वक्त जहानाबाद की ओर से 53214 डाउन गया-पटना सवारी गाड़ी जा रही थी. ट्रैक में फंसे टेंपो को लोगों ने आनन-फानन में निकालने की कोशिश की, लेकिन वह फंसा रहा. वक्त की नजाकत को भांपते हुए टेंपो पर सवार लोग और चालक कूद कर भाग गये और टेंपो ट्रेन से टकरा गया.

चूंकि ट्रेन कड़ौना हॉल्ट पर रुकने वाली थी, इस कारण उसकी रफ्तार कम थी, लेकिन टकराने के बाद टेंपो 25-30 फुट उत्तर अप लाइन पर जा गिरा, जिससे ट्रेनों का परिचालन एक घंटे तक बाधित रहा. इस घटना से कड़ौना हॉल्ट के आसपास अफरातफरी का माहौल कायम रहा. सूचना पाकर रेल पुलिस ,विभाग के

ट्रेन से टकराया टेंपो…
टेक्नीशियन और कड़ौना ओपी की पुलिस दुर्घटना स्थल पर पहुंची और क्षतिग्रस्त टेंपो को ट्रैक से हटाया, तब जाकर अप लाइन पर भी ट्रेनों का परिचालन सामान्य हुआ. बताया गया है कि भागने के क्रम में स्थानीय एक बच्चे को हल्की चोट लगी, जो प्राइवेट उपचार करा कर अपने घर चला गया. क्षतिग्रस्त टेंपो को रेल पुलिस ने जब्त कर लिया है. इस संबंध में थाने में टेंपो मालिक और चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जा रही है.
कड़ौना हॉल्ट के पास अवैध क्रॉसिंग पर हुई दुर्घटना
अपलाइन पर एक घंटे तक ट्रेनों का परिचालन रहा बाधित
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन