बोलेरो ने महिला को कुचला,मौत

Updated:
विज्ञापन

हादसा. आक्रोशित लोगों ने एनएच 83 को किया जाम मखदुमपुर : पटना-गया मुख्य पथ पर टेहटा ओपी क्षेत्र के बबुरबाना स्थित पेट्रोल पंप के समीप एक महिला को बोलेरो ने रौंद दिया, जिसमें उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. घटना से आक्रोशित लोगों ने घटनास्थल पर शव को रख कर एनएच 83 को […]

विज्ञापन

हादसा. आक्रोशित लोगों ने एनएच 83 को किया जाम

मखदुमपुर : पटना-गया मुख्य पथ पर टेहटा ओपी क्षेत्र के बबुरबाना स्थित पेट्रोल पंप के समीप एक महिला को बोलेरो ने रौंद दिया, जिसमें उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. घटना से आक्रोशित लोगों ने घटनास्थल पर शव को रख कर एनएच 83 को जाम कर दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार टेहटा ओपी क्षेत्र के तुलसीचक गांव निवासी हरि यादव की पुत्री चिंता देवी खेत में लगी सब्जी तोड़ने जा रही थी. वह सड़क पार कर रही थी कि तेज रफ्तार से गया की ओर से आ रही बोलेरो ने उसे कुचल दिया, जिसमें उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. मृत महिला की शादी कुर्था थाना क्षेत्र के हरपुर निवासी विनोद यादव से हुई थी.
घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर एनएच 83 को बबुरवाना के समीप जाम कर दिया. इसके कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी तथा यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. घटना की सूचना मिलते ही बीडीओ राजेश कुमार दिनकर तथा टेहटा ओपी प्रभारी ने घटनास्थल पर पहुंच कर आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझा कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया. बीडीओ ने मृतक के परिजनों को पारिवारिक योजना के तहत 20 हजार रुपये का चेक प्रदान किया. वहीं घटना के बाद तुलसीचक गांव में मातम छा गया. मृत महिला के पुत्र राहुल कुमार एवं पुत्री रूबी कुमारी के विलाप से माहौल गमगीन हो गया. वहीं पिता हरिचरण यादव भी अपने आप को नहीं रोक पा रहे थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन