ताड़ी के लिए दो पक्षों में मारपीट

Updated:
विज्ञापन

विवाद . दो घायल, जम कर चलीं लाठी व हंसिया सदर अस्पताल में हो रहा घायलों का इलाज जहानाबाद (नगर) : सूबे में पूर्ण शराबंदी लागू होने के बाद ताड़ी की मांग बढ़ गयी है. ताड़ी के लिए आये दिन मारपीट की घटनाएं हो रही हैं. कल्पा ओपी क्षेत्र के मुसहरी टोला में सोमवार की […]

विज्ञापन

विवाद . दो घायल, जम कर चलीं लाठी व हंसिया

सदर अस्पताल में हो रहा घायलों का इलाज
जहानाबाद (नगर) : सूबे में पूर्ण शराबंदी लागू होने के बाद ताड़ी की मांग बढ़ गयी है. ताड़ी के लिए आये दिन मारपीट की घटनाएं हो रही हैं. कल्पा ओपी क्षेत्र के मुसहरी टोला में सोमवार की देर शाम ताड़ी को लेकर दो पक्षों में जम कर मारपीट हुई. इस घटना में दोनों ओर से लाठी व हंसिया चली, जिससे दोनों पक्षों के एक-एक लोग घायल हो गये. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है. घायलों में महेश मांझी तथा रामप्रवेश चौधरी शामिल हैं.
क्या है मामला: रामप्रवेश चौधरी ताड़ी उतार कर आ रहा था. इसी दौरान उमेश मांझी ने उससे ताड़ी की मांग की. ताड़ी देने से इनकार करने पर दोनों के बीच छीना-झपटी होने लगी. इसी बात को लेकर दोनों मारपीट पर भी उतारू हो गये. उमेश मांझी का भाई महेश मांझी बीच-बचाव करने आया, जिसे रामप्रवेश ने हंसिया मार घायल कर दिया.
आक्रोशित ग्रामीणों ने लाठी-डंडे से रामप्रवेश की जम कर पिटाई कर दी. इस संबंध में कल्पा ओपी प्रभारी लाल बहादुर यादव ने बताया कि ताड़ी को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई है. दोनों पक्षों के एक-एक लोग घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए पुलिस की मदद से सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. इधर, ताड़ी को लेकर ही नगर थाना क्षेत्र के धनगावां गांव में एक व्यक्ति के साथ मारपीट हुई जिसे प्राथमिक उपचार के बाद विशेष इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा गया है. घायल युवक फिदा हुसैन रोड का रहनेवाला है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन