सुबह-शाम मतदाताओं का ले रहे हाल

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद,नगर : नगर पालिका आम चुनाव 2017 में अपनी किस्मत आजमाने उतरे प्रत्याशी अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं. सुबह हो या शाम हर समय वे अपने मतदाताओं के दरवाजे पर दस्तक देते देखे जा रहे हैं. मतदाताओं को अपने बारे में बताने के साथ ही वार्ड के विकास के […]

विज्ञापन

जहानाबाद,नगर : नगर पालिका आम चुनाव 2017 में अपनी किस्मत आजमाने उतरे प्रत्याशी अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं. सुबह हो या शाम हर समय वे अपने मतदाताओं के दरवाजे पर दस्तक देते देखे जा रहे हैं. मतदाताओं को अपने बारे में बताने के साथ ही वार्ड के विकास के लिए उनकी क्या सोच है इसकी भी जानकारी दे रहे हैं. कुछ प्रत्याशी तो अपनी जाति व धर्म के अनुसार ही मतदाताओं से संपर्क कर उन्हें गोलबंद करने में जुटे हुए हैं.

हालांकि चुनावी समर में उतरे प्रत्याशियों को अभी तक सिंबल नहीं मिला है फिर भी वे अपने नाम को आगे कर मतदाताओं को अपने पक्ष में करने में जुटे हुए हैं. सुबह-शाम मुहल्ले में रहने वाले लोगों के दरवाजे पर दस्तक दे रहे हैं. दरवाजा खोलने पर हाथ जोड़े प्रत्याशी अपने एक्का-दुक्का समर्थकों के साथ नजर आ रहे हैं. प्रत्याशियों द्वारा पहले यह बताया जा रहा है कि वे इस वार्ड का विकास करने के उद्देश्य से चुनाव मैदान में उतरे हैं. फिर बातों-बातों में जाति व अन्य बातों की भी जानकारी दिया जा रहा है.

ताकि मतदाता उसके पक्ष में गोलबंद हो तथा उसकी जीत सुनिश्चित हो जाये. हालांकि चुनावी मैदान में उतरे सभी प्रत्याशियों का हाल कुछ ऐसा ही है लेकिन जो निवर्तमान वार्ड पार्षद हैं वे यह बताने से पीछे नहीं हट रहे हैं कि वे अपने कार्यकाल में विकास का कौन-कौन सा कार्य किया और कितने लोगों को मदद पहुंचायी.

तीन मई को प्रत्याशियों को मिलेगा सिंबल-
नगर पालिका आम चुनाव में अपनी किस्मत आजमाने उतरे प्रत्याशियों को 03 मई को चुनाव चिन्ह एलॉट किया जायेगा. दो मई तक प्रत्याशी चुनाव मैदान से अपना नाम वापस ले सकते हैं. नाम वापसी के उपरांत जितने प्रत्याशी चुनाव मैदान में बचे रह जायेंगे. उन्हें चुनाव चिन्ह दिया जायेगा. हालांकि बिना चुनाव चिन्ह के भी प्रत्याशी जनसंपर्क में पीछे नहीं है. अपने नाम को आगे कर वे मतदाताओं को बता रहे हैं कि उन्हें जीताने से वार्डवासियों को क्या-क्या लाभ होगा.
जनसंपर्क में महिला प्रत्याशी पीछे नहीं हैं. वे भी महिलाओं की टोली बनाकर घर-घर जाकर महिलाओं को अपने पक्ष में करने में जुटे हैं. इस दौरान पुरुष मतदाताओं को भी वे अपने पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन