तीन वाहन लुटेरे हुए गिरफ्तार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
सफलता़. पुलिस ने कट्टा,गोली,मोबाइल और विक्टा किया बरामद गिरफ्तार अपराधियों का है लंबा अापराधिक इतिहास: एसपी गिरोह का मास्टरमाइंड बिहारशरीफ का है रहने वाला मखदुमपुर : टेहटा ओपी के वंशराज विगहा लाइन होटल में लूट की योजना बना रहे तीन वाहन लुटेरों को गिरफ्तार किया गया है. तीनों अंतरजिला वाहन लुटेरा गिरोह के सदस्य हैं. […]
विज्ञापन
सफलता़. पुलिस ने कट्टा,गोली,मोबाइल और विक्टा किया बरामद
गिरफ्तार अपराधियों का है लंबा अापराधिक इतिहास: एसपी
गिरोह का मास्टरमाइंड बिहारशरीफ का है रहने वाला
मखदुमपुर : टेहटा ओपी के वंशराज विगहा लाइन होटल में लूट की योजना बना रहे तीन वाहन लुटेरों को गिरफ्तार किया गया है. तीनों अंतरजिला वाहन लुटेरा गिरोह के सदस्य हैं. गिरफ्तार लुटेरों के पास से एक कट्टा, दो कारतूस, मास्टर की, शराब की तीन बोतलें, तीन मोबाइल फोन तथा सुमो गाड़ी जब्त की गयी है. इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक संजय सिंह ने टेहटा ओपी में पीसी कर बताया कि गिरफ्तार तीनों लुटेरों का लंबा अापराधिक इतिहास रहा है. इन पर जहानाबाद, परसविगहा, किंजर व टेहटा ओपी में मामले दर्ज हैं. गिरफ्तार लुटेरों में बैरागी बाग निवासी राकेश कुमार, असियावां निवासी पंकज कुमार तथा सूरज कुमार शामिल हैं.
राकेश के पास से देसी कट्टा, गोली तथा ड्राइविंग सीट के नीचे से शराब की बोतल बरामद हुई है. अन्य लुटेरों के पास से मास्टर की व मोबाइल बरामद किया गया है. एएसपी ने बताया कि तीनों वाहन लुटेरे वंशराज विगहा लाइन होटल में बैठ कर वाहन लूट की योजना बना रहे थे.
पुलिस को जैसे ही इनके लाइन होटल में रहने की सूचना मिली त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. एएसपी ने बताया कि गिरोह का मास्टरमाइंड बिहारशरीफ का रहने वाला है, लेकिन उसके नाम का खुलासा नहीं किया. उन्होंने बताया कि ये अपराधी माल लदे ट्रक तथा पिकअप भान को अपना शिकार बनाते थे तथा उसे लूटकर माल को बिहारशरीफ तथा नवादा में बेचते थे. इन लोगों द्वारा जहानाबाद, अरवल, पटना तथा गया में लूट की घटनाओं को अंजाम दिया जाता था. पत्रकार वार्ता में एएसपी अभियान अनिल सिंह, इंस्पेक्टर एके अमित, ओपी प्रभारी अमरेंद्र कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










