लूटे गये पिकअप वैन के साथ तीन गिरफ्तार
रतनी : परसबिगहा थाने की पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी. पिछले दिनों 19 अप्रैल को थाना क्षेत्र के नौरू मई गांव के समीप से लूटे गये पिकअप वैन के साथ तीन लुटेरों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली. पुलिस ने नवादा जिले के रहनेवाले मनोज कुमार उर्फ प्रेम कुमार के घर पर छापेमारी […]
रतनी : परसबिगहा थाने की पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी. पिछले दिनों 19 अप्रैल को थाना क्षेत्र के नौरू मई गांव के समीप से लूटे गये पिकअप वैन के साथ तीन लुटेरों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली. पुलिस ने नवादा जिले के रहनेवाले मनोज कुमार उर्फ प्रेम कुमार के घर पर छापेमारी की. इस दौरान उसके घर पर लगे चोरी के दो पिकअप वैन के साथ मनोज को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने उसकी निशानदेही पर नवादा से ही अभिषेक कुमार एवं आदिल कुमार को गिरफ्तार कर लिया.
गिरफ्तार तीनों लुटेरों को जेल भेज दिया गया है. 19 अप्रैल को लूटा गया था वाहन : परसबिगहा थाना क्षेत्र के नौरू मई गांव के समीप से 19 अप्रैल को लुटेरों द्वारा पिकअप वैन लूटा गया था. इस संबंध में वाहन मालिक मखदुमपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर निवासी हरिलाल कुमार ने परसबिगहा थानें में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. शुक्रवार को पुलिस को लुटेरों के संबंध में गुप्त सूचना प्राप्त हुई जिसके बाद थानाध्यक्ष रितुराज कुमार के नेतृत्व में नवादा जिला मुख्यालय में छापेमारी कर वाहन लुटेरा गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया. इस संबंध में पूछताछ में चोरों ने दोनों वाहन चोरी के होने की बात कुबूल की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










