जहानाबाद की पल्लवी बनीं मिसेज इंडिया इस्ट

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद : शहरी क्षेत्र का हिस्सा धनगांवा की रहने वाली पल्लवी शर्मा ने मिसेज साउथ एशिया में देश भर की पांच हजार प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए फाइनल राउंड में अपना स्थान पक्का कर लिया. हरियाणा के गुरुग्राम स्थित किंगडम ऑफ ड्रीम ऑडिटोरियम में आयोजित ग्रैंड फिनाले में 22-25 अप्रैल को आयोजित कंटेस्ट के फाइनल राउंड […]

विज्ञापन
जहानाबाद : शहरी क्षेत्र का हिस्सा धनगांवा की रहने वाली पल्लवी शर्मा ने मिसेज साउथ एशिया में देश भर की पांच हजार प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए फाइनल राउंड में अपना स्थान पक्का कर लिया. हरियाणा के गुरुग्राम स्थित किंगडम ऑफ ड्रीम ऑडिटोरियम में आयोजित ग्रैंड फिनाले में 22-25 अप्रैल को आयोजित कंटेस्ट के फाइनल राउंड में पल्लवी ने पांचवां स्थान हासिल किया.
पल्लवी शर्मा ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि ये मेरे जीवन की पहली प्रतियोगिता है. इसके बावजूद टॉप 30 में अपनी जगह बनाने में कामयाब हुई. उन्होंने बताया कि पिता आर्मी में सिपाही थे. डिफेंस में पापा के होने के वजह से केंद्रीय विद्यालय में दाखिला हुआ. 12वीं में अपने स्कूल की टॉपर रही. साथ ही अपने जीवन साथी को भी चुन लिया. संतोष शर्मा जो भागलपुर के रहने वाले हैं, उनसे लव मैरेज की.
पल्ल्वी का कहना है कि विश्वास नहीं हो रहा था मैं इस खिताब को जीत पाउंंगी. पति भी आर्मी में अधिकारी हैं. एक बेटे की मां बनी, अपना घर संभालती रही, न कभी कोई क्लास किया न ही कोई कोरियोग्राफर रखा. मन बनाया और हौसले के साथ पति से मिली प्रेरणा के बाद कंटेस्ट में हिस्सा लिया.
इसके बाद कई राउंउ का दौर चलता रहा. फाइनल राउंड में स्थान पक्का कर पांचवां स्थान हासिल की. मिसेज साउथ एशिया में खिताब का दावेदार बनी और मिसेज ईस्ट इंडिया से नवाजी गयी. 24 अप्रैल को आयोजित साक्षात्कार एवं फोटो शूट राउंड में भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए कई सुंदरियों को पीछे छोड़ दिया. निबंध प्रतियोगिता में भी घरेलू अत्याचार एवं प्यार अंधा होता है, जैसे विषय ,में भी बेहतर की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन