एक मई से ऑनलाइन होगा जन्म-मृत्यु का निबंधन

Updated:
विज्ञापन

निबंधन से संबंधित दिया गया प्रशिक्षण जहानाबाद,नगर : जन्म-मृत्यू निबंधन से संबंधित प्रशिक्षण शिविर में संबंधित कर्मियों को निबंधन करने के गूर सिखाये गये. जिला मुख्यालय स्थित किसान भवन में प्रशिक्षण का आयोजन कर शहरी क्षेत्र स्थित नगर परिषद एवं नगर पंचायत, सदर अस्पताल, रेफरल अस्पताल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जन्म-मृत्यू निबंधन से संबंधित ऑनलाइन […]

विज्ञापन

निबंधन से संबंधित दिया गया प्रशिक्षण

जहानाबाद,नगर : जन्म-मृत्यू निबंधन से संबंधित प्रशिक्षण शिविर में संबंधित कर्मियों को निबंधन करने के गूर सिखाये गये.
जिला मुख्यालय स्थित किसान भवन में प्रशिक्षण का आयोजन कर शहरी क्षेत्र स्थित नगर परिषद एवं नगर पंचायत, सदर अस्पताल, रेफरल अस्पताल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जन्म-मृत्यू निबंधन से संबंधित ऑनलाइन रजिस्ट्री प्रक्रिया आरंभ करने के बारे में विस्तार से बताया गया. प्रशिक्षण में शामिल कर्मियों को यह जानकारी दी गयी कि जन्म-मृत्यू प्रमाण-पत्र निर्माण के लिए ऑनलाइन निबंधन का कार्य कैसे पूरा किया जाये.
जिला स्तर पर आयोजित इस प्रशिक्षण में बताया गया कि एक मई से ऑनलाइन निबंधन का कार्य आरंभ हो जायेगा.
प्रशिक्षण में जिला सांख्यिकी पदाधिकारी एवं कर्मियों के अलावे विभिन्न विभागों से आये कंप्यूटर ऑपरेटरों को ऑनलाइन निबंधन के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दिया गया. प्रशिक्षण का शुभारंभ जिला पदाधिकारी रामरूप प्रसाद की अध्यक्षता में हुआ. डीएम ने सभी उपस्थित कर्मियों को प्रशिक्षण से सीख लेने तथा एक मई से ऑनलाइन निबंधन का कार्य करने को कहा. विदित हो कि वर्तमान समय में निबंधन का कार्य ऑफलाइन कराया जाता है. निबंधन कराने के लिए लोगों को कई कार्यालयों का चक्कर लगाना पड़ता है.
नप कार्यालय के साथ ही सांख्यिकी कार्यालय एवं अनुमंडल कार्यालय का कई बार चक्कर काटना पड़ता है जिससे लोगों को काफी परेशानी होती है.लोगों को इस परेशानी को देखते हुए जन्म-मृत्यू प्रमाण-पत्र के लिए एक मई से ऑनलाइन निबंधन कराने का निर्णय लिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन