पदस्थापना पर लगी रोक हटाने की मांग

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद नगर : जिले के बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ गोप गूट के सचिव मंडल की बैठक में जिला पदाधिकारी से नव प्रोन्नत प्रधानाध्यापकों के पदस्थापना पर लगायी गयी रोक को हटाने की मांग की गयी. साथ ही जिला शिक्षा पदाधिकारी से स्नातक पद प्रोन्नति देने,नियोजित शिक्षकों के बकाये एरियर एवं वेतन का भुगतान करने […]

विज्ञापन

जहानाबाद नगर : जिले के बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ गोप गूट के सचिव मंडल की बैठक में जिला पदाधिकारी से नव प्रोन्नत प्रधानाध्यापकों के पदस्थापना पर लगायी गयी रोक को हटाने की मांग की गयी. साथ ही जिला शिक्षा पदाधिकारी से स्नातक पद प्रोन्नति देने,नियोजित शिक्षकों के बकाये एरियर एवं वेतन का भुगतान करने की मांग की गयी.

रामउदय कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में 30 अप्रैल एवं 01 मई को अरवल में आयोजित राज्य सम्मेलन में जिले से 100 शिक्षक प्रतिनिधियों के भाग लेने की बात कही गयी. बैठक में शिक्षक नेताओं ने कहा कि डीइओ द्वारा नव प्रोन्नत प्रधानाध्यापकों की पदस्थापना 11 अप्रैल को किया गया था. जिस पर लगी रोक को अबिलंव निरस्त किया जाये.

पदस्थापना में विलंब से शिक्षकों के चार माह की आर्थिक क्षति के लिए दोषी पदाधिकारी पर कार्रवाई की जाये. बैठक में शेष छूटे स्नातक शिक्षकों को प्रधानाध्यापक के रूप में प्रोन्नति देने ,मैट्रिक प्रशिक्षित शिक्षकों को स्नातक पद पर प्रोन्नति देने की मांग की गयी. बैठक को सत्येंद्र कुमार,अरविंद कुमार,गणित कुमार,मीना कुमारी,असलम परवेज,मुरारी प्रसाद,घनश्याम प्रसाद आदि ने संबोधित किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन