मौसम का मिला साथ, किसान के घर पहुंचने लगा अनाज

Updated:
विज्ञापन

गेहूं की दउनी में जुटे किसान तीखी धूप का नहीं दिख रहा असर जहानाबाद : पछुआ हवा का साथ मिलते ही किसान गेहूं फसल की दउनी में जुट गये हैं. मौसम का साथ मिलने से किसान खुश हैं. किसान खेतों में गेहूं काटने में जुटे हैं. किसानों के घरों में अनाज पहुंचने लगा है. किसानों […]

विज्ञापन

गेहूं की दउनी में जुटे किसान

तीखी धूप का नहीं दिख रहा असर
जहानाबाद : पछुआ हवा का साथ मिलते ही किसान गेहूं फसल की दउनी में जुट गये हैं. मौसम का साथ मिलने से किसान खुश हैं. किसान खेतों में गेहूं काटने में जुटे हैं. किसानों के घरों में अनाज पहुंचने लगा है. किसानों पर तीखी धूप व गरम हवा का असर नहीं दिख रहा है. दोपहर में भी वह खेतों में डटे हैं.
गेहू कटनी कार्य में मशगूल किसान को गरम हवा की थपेड़े नहीं डिगा पा रहे हैं. बीते दो दिनों से तेज पछुआ हवा चलने के कारण गेहूं दउनी के कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है. किसान थ्रेसर, हार्वेस्टर से अपनी फसल काटने व समेटने में लगे हैं. हर जगह दउनी का कार्य हो रहा है. किसान सालों खाने के लिए अनाज की व्यवस्था करने में जुटे हैं.
एकत्रित किये गये गेहूं की फसल काटने को लेकर थ्रेसर मालिक के यहां किसानों की लाइन लगी हुई है. एक किसान के बाद दूसरे किसान अपनी फसल को काटने के लिए थ्रेसर मालिक के पास पहले से इंतजार करते दिख रहे हैं. बीते एक पखवारा से हवा बदलने के इंतजार में किसान कर रहे थे. गेहूं दउनी के साथ कार्य में जुटे थ्रेसर-ट्रैक्टर मालिक की भी आमदनी बढ़ गयी है. कटाई में मिलनेवाले अनाज से उन्हें काफी फायदा मिल रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन