काको मोड़ पर नशे में हंगामा कर रहा युवक धराया

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद : काको मोड़ के समीप सोमवार की रात शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया. पकड़ा गया युवक सत्येंद्र उर्फ तोड़ा यादव टेनी बिगहा मुहल्ले का निवासी है. इस संबंध में नगर थाने में अनि श्यामसुंदर सिंह के लिखित आवेदन पर एफआइआर दर्ज की गयी है. गिरफ्तार […]

विज्ञापन

जहानाबाद : काको मोड़ के समीप सोमवार की रात शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया. पकड़ा गया युवक सत्येंद्र उर्फ तोड़ा यादव टेनी बिगहा मुहल्ले का निवासी है. इस संबंध में नगर थाने में अनि श्यामसुंदर सिंह के लिखित आवेदन पर एफआइआर दर्ज की गयी है. गिरफ्तार युवक को मंगलवार को जेल भेज दिया गया है.

खबर के अनुसार रात्रि गश्ती के दौरान उक्त पुलिस अधिकारी को गुप्त सूचना मिली कि एक युवक शराब के नशे में काको मोड़ के समीप अनाप-शनाप बोल रहा है, हंगामा मचा रहा है.

सूचना पाते ही सशस्त्र बलों के साथ पुलिस पदाधिकारी वहां पहुंचे और हंगामा मचा रहे युवक को हिरासत में लिया.
नशे की हालत में उसे सदर अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने शराब का सेवन करने की पुष्टि की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन