ट्रैक्टरचालक को मारा चाकू, जख्मी
बाइक सवार युवकों ने रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप दिया अंजाम जहानाबाद : नगर थाना क्षेत्र के कड़ौना ओपी अंतर्गत एनएच 83 के किनारे संचालित रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की शाम बाइक सवार अपराधियों ने मकेंद्र कुमार नामक एक ट्रैक्टर चालक को चाकू मारकर घायल कर दिया. उसे कंघे पर चाकू मारा गया […]
बाइक सवार युवकों ने रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप दिया अंजाम
जहानाबाद : नगर थाना क्षेत्र के कड़ौना ओपी अंतर्गत एनएच 83 के किनारे संचालित रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की शाम बाइक सवार अपराधियों ने मकेंद्र कुमार नामक एक ट्रैक्टर चालक को चाकू मारकर घायल कर दिया. उसे कंघे पर चाकू मारा गया है. घायल चालक कनौदी टोला गुड़ियारी पर गांव का निवासी है जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. सूचना पाकर नगर थाने की पुलिस अस्पताल में जाकर घायल युवक से घटना की जानकारी प्राप्त की. घटना के संबंध में ट्रैक्टर चालक ने बताया कि शाम में वह कड़ौना से सामान उतार कर अकेले ट्रैक्टर से वापस अपने घर लौट रहा था.
जब वह पेट्रोल पंप के समीप पहुंचा उसी दौरान दो बाइकों पर सवार पांच युवक जबरन उसकी गाड़ी को रुकवाया और उससे उलझते हुए गाली-गलौज देने लगा. विरोध करने पर गरदन पर चाकू मारकर घायल कर बाइक सवार भाग निकले. फिलहाल घटना का कारण आपसी विवाद बताया जा रहा है. पुलिस उसका फर्द बयान लेकर मामले की तहकीकात कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










