बच्चा चुरा भाग रही महिला को भीड़ ने पीटा

Updated:
विज्ञापन

महिला थाने की पुलिस ने लिया हिरासत में, कराया इलाज जहानाबाद : शहर के मलहचक मुहल्ला स्थित पानी टंकी के समीप गुरुवार की दोपहर उस वक्त अफरातफरी और हंगामे का माहौल उत्पन्न हो गया जब एक महिला को चार वर्षीय एक मासूम बच्चा को बहला-फुसलाकर चोरी कर ले भागने के दौरान पकड़ा गया. भीड़ ने […]

विज्ञापन

महिला थाने की पुलिस ने लिया हिरासत में, कराया इलाज

जहानाबाद : शहर के मलहचक मुहल्ला स्थित पानी टंकी के समीप गुरुवार की दोपहर उस वक्त अफरातफरी और हंगामे का माहौल उत्पन्न हो गया जब एक महिला को चार वर्षीय एक मासूम बच्चा को बहला-फुसलाकर चोरी कर ले भागने के दौरान पकड़ा गया. भीड़ ने महिला की जमकर पिटायी कर दी और उस बच्चे को उसके चंगुल से मुक्त कराया. सूचना पाकर टाइगर मोबाइल के जवान और महिला थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पिटायी से आहत महिला का सदर अस्पताल में इलाज कराया. पकड़ी गयी महिला का नाम गुड़िया देवी है जो टेहटा ओपी के सेरथुआ गांव की मूल निवासी है. भागिरथ विगहा में उसका ससुराल है.
आरोपित बच्चा चोर महिला विक्षिप्त प्रवृत्ति की बतायी जाती है. उसे महिला थाने में रखा गया है. थाने में भी वह विक्षिप्त प्रवृत्ति की हरकत कर रही थी. पुलिसकर्मियों से उलझ रही थी. सूचना पाकर सेरथुआ गांव से उसके परिजन आये और पुलिस को बताया कि उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं है. मेंटल हास्पीटल के पूर्जी भी पुलिस को दिखाया है.
बहरहाल सभी पहलूओं पर महिला थानाध्यक्ष कुसुम भारती तहकीकात कर रही है. उन्होंने बताया कि देर शाम तक इस संबंध में किसी तरह का आवेदन थाने में नहीं दिया गया है.
जाफरगंज मुहल्ला से लेकर भागी थी बच्चा :हुआ यह कि उक्त आरोपित महिला शहर के दरधा नदी के पार जाफरगंज मुहल्ला में घुम रही थी. उस दौरान मुहल्ले के निवासी मो मुमताज का चार साल का पुत्र एक चापाकल पर पानी पी रहा था. उसी दौरान महिला ने बहला-फुसलाकर उस बच्चे को कपड़े में छिपा कर चुरा लिया और मलहचक मुहल्ला की ओर चली गयी.
जाफरगंज से निकलने के बाद बच्चे को सहज ढंग से वह ले जा रही थी. संयोगवश जाफरगंज के ही निवासी एक व्यक्ति की नजर मलहचक पानी टंकी के समीप उस बच्चे पर पड़ी और उसे शक हुआ. उसने बच्चा चोर-बच्चा चोर का हल्ला मचाया. देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गयी. फिर क्या था लोगों ने शुरू कर दी उसकी पिटायी. सूचना पाकर गश्त लगा रहे टाइगर मोबाइल फोर्स के जवान वहां पहुंच गये.
महिला थाने की भी पुलिस पहुंची और भीड़ को नियंत्रित करते हुए आरोपित महिला को हिरासत में लेकर इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन