अपहरण के बाद बच्चे की हत्या

Updated:
विज्ञापन

आक्रोशित लोगों ने हास्पीटल मोड़ के समीप एनएच 83 किया जाम कड़ी मशक्त कर प्रशासन ने दो घंटे बाद समाप्त कराया जाम जहानाबाद : नगर थाने के दक्षिणी दौलतपुर मुहल्ले के पिंटू राम के 10 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार को अपराधियों ने अगवा कर हत्या कर दी. छठी क्लास में पढ़ने वाला संतोष सोमवार को […]

विज्ञापन

आक्रोशित लोगों ने हास्पीटल मोड़ के समीप एनएच 83 किया जाम

कड़ी मशक्त कर प्रशासन ने दो घंटे बाद समाप्त कराया जाम
जहानाबाद : नगर थाने के दक्षिणी दौलतपुर मुहल्ले के पिंटू राम के 10 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार को अपराधियों ने अगवा कर हत्या कर दी. छठी क्लास में पढ़ने वाला संतोष सोमवार को दोपहर बाद तीन बजे से लापता था. बुधवार की सुबह उसका शव मुहल्ले से ही सटे दक्षिण दरधा नदी से बरामद हुआ. अपराधियों ने अगवा कर उसकी हत्या कर दी और शव को दरधा नदी में रेलवे लाइन के नीचे फेंक दिया था. बच्चे के पैर-हाथ छिले हुए थे और गले पर काले धब्बे का निशान था. कहा जा रहा
अपहरण के बाद…
है कि गला घोंट कर उक्त बच्चे की हत्या की गयी है. शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया. अपने पुत्र के गायब हो जाने के संबंध में पिंटू राम ने मंगलवार को नगर थाने में मामला दर्ज कराया था. बुधवार की सुबह आक्रोशित लोगों ने शहर के हाॅस्पिटल मोड़ के समीप एनएच 83 पर बच्चे का शव रख कर जाम लगा दिया. सूचना पर पुलिस के साथ अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा कर जाम हटवाया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन