276 बोतल अंगरेजी शराब जब्त

Updated:
विज्ञापन

मारुति वैन भी जब्त हुलासगंज थाना के बैगनी मोड़ पर पकड़ा झारखंड के बरही से बिहारशरीफ लायी जा रही थी शराब कुरकुरे चिप्स के नीचे छिपा कर रखी थी शराब से भरे 22 कॉर्टन जहानाबाद : गुप्त सूचना के आधार पर जिले के हुलासगंज थाने की पुलिस ने शराब की एक बड़ी खेप बरामद करने […]

विज्ञापन

मारुति वैन भी जब्त हुलासगंज थाना के बैगनी मोड़ पर पकड़ा

झारखंड के बरही से बिहारशरीफ लायी जा रही थी शराब
कुरकुरे चिप्स के नीचे छिपा कर रखी थी शराब से भरे 22 कॉर्टन
जहानाबाद : गुप्त सूचना के आधार पर जिले के हुलासगंज थाने की पुलिस ने शराब की एक बड़ी खेप बरामद करने में सफलता हासिल की है. पुलिस ने थाना क्षेत्र के 23 माइल बैगनी मोड़ के समीप चेकिंग के दौरान एक मारुति से ले जायी जा रही 276 बोतल झारखंड निर्मित राॅयल स्टैग कंपनी की शराब जब्त किया है. दो सप्लायरों को गिरफ्तार किया गया है. पकड़े गये शराब के आपूर्तिकर्ता छोटू यादव और गोपाल यादव बरही का रहने वाला है. मारुति वैन को भी जब्त कर थाना लाया गया है. छापेमारी का नेतृत्व हुलासगंज के थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने की. उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड से बड़ी मात्रा में शराब हुलासगंज की ओर ले जायी जा रही है. त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जाल बिछाया. 23 माइल के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया.
गया से शराब लदी मारुति वैन के खुलते ही मंगलवार की रात थानाध्यक्ष अपनी सीमा से उसका पीछा किया और बेगनी मोड़ के समीप वाहन को चेकिंग के दौरान जब्त किया. मारुति में 22 कार्टून में शराब की बोतलें भरी थी और उसके उपर से कुरकुरे चिप्स के पैकेट रख दिये गये थे.
बिहारशरीफ के दह पर देनी थी डिलेवरी: गिरफ्तार उक्त दोनों सप्लायरों ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि बरही से उठाव किया गया शराब नालंदा जिला के बिहारशरीफ के दह पर मुहल्ला में डिलेवरी करनी थी. उसने यह भी बताया एक बोलेरो गाड़ी पर शराब का कारोबारी आगे-आगे चल रहा था. उसने पुलिस को उसका नाम भी बताया है. जब शराब जब्त कर लिया गया तो धंधेबाज वहां से भाग निकला. उसे पकड़ने के लिए हुलासगंज थाने की पुलिस अग्रेतर कार्रवाई कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन