भरथुआ में मशीन की चपेट में आने से महिला घायल
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर जहानाबाद नगर : काको थाना क्षेत्र के भरथुआ गांव की रहने वाली एक महिला मशीन के चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गयी. घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के उपरांत विशेष इलाज के लिए उसे पीएमसीएच रेफर कर […]
विज्ञापन
प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर
जहानाबाद नगर : काको थाना क्षेत्र के भरथुआ गांव की रहने वाली एक महिला मशीन के चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गयी. घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के उपरांत विशेष इलाज के लिए उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. घायल महिला ददन पासवान की पत्नी प्रभा देवी है.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि उक्त महिला दाल पिसवाने के लिए अपने घर से शहर स्थित बतिसभंवरिया के समीप संचालित एक मिल में आयी थी. दाल पिसवाने के क्रम में ही महिला मिल के फीता की चपेट में आ गयी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी. मिल संचालक व स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. सदर अस्पताल में महिला का प्राथमिक उपचार किये जाने के उपरांत उसके गंभीर जख्मों को देखते हुए विशेष इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










