बिहार : जहानाबाद में पिकअप वैन पलटने से तीन महिलाओं की मौत, 12 अन्य घायल

जहानाबाद : बिहार के जहानाबाद जिला के शकुराबाद थाना अंतर्गत नारायणपुर गांव के समीप आज एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन के अनियंत्रित होकर पलट जाने से उस पर सवार तीन महिलाओं की मौत हो गयी और 12 अन्य लोग घायल हो गये. जिनमें से चार की स्थिति गंभीर बनी हुयी है. बक्सर में हादसा, भोजपुर […]
जहानाबाद : बिहार के जहानाबाद जिला के शकुराबाद थाना अंतर्गत नारायणपुर गांव के समीप आज एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन के अनियंत्रित होकर पलट जाने से उस पर सवार तीन महिलाओं की मौत हो गयी और 12 अन्य लोग घायल हो गये. जिनमें से चार की स्थिति गंभीर बनी हुयी है.
बक्सर में हादसा, भोजपुर के जिप सदस्य की मौत
जहानाबाद अनुमंडल दंडाधिकारी नवल किशोर चौधरी ने बताया कि मृतकों में गौरी कुमारी (18), ज्योति कुमारी (20) और दमयंती कुमारी (32) शामिल हैं. उन्होंने बताया कि इस हादसे में गंभीर रुप से घायल 12 अन्य लोगों को बेहतर इलाज के लिए पटना मेडिकल कॅालेज अस्पताल भेज दिया गया है. जबकि आठ अन्य घायलों को जहानाबाद जिला सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
चौधरी ने बताया कि उक्त पिकअप वाहन पर सवार ये सभी लोग शकुराबाद थाना अंतर्गत उचका गांव के निवासी हैं और वे सोनपुर दियारा इलाके से गेंहू की कटाई कर अपने गांव लौट रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




