3 करोड़ 11 लाख की लागत से बनेगा नप का प्रशासनिक भवन

Updated:
विज्ञापन

ट्रेजरी के पास भवन निर्माण के लिए उपलब्ध करायी गयी है जमीन जहानाबाद : राजद के प्रदेश प्रधान महासचिव और स्थानीय विधायक मुन्द्रिका सिंह यादव ने शहर का सौंदर्यीकरण और चौमुखी विकास करने के लिए सभी वार्ड पार्षदों को सामूहिक रूप से प्रयास करने का सुझाव दिया ताकि नगर पर्षद क्षेत्र की सभी प्रमुख समस्याओं […]

विज्ञापन

ट्रेजरी के पास भवन निर्माण के लिए उपलब्ध करायी गयी है जमीन

जहानाबाद : राजद के प्रदेश प्रधान महासचिव और स्थानीय विधायक मुन्द्रिका सिंह यादव ने शहर का सौंदर्यीकरण और चौमुखी विकास करने के लिए सभी वार्ड पार्षदों को सामूहिक रूप से प्रयास करने का सुझाव दिया ताकि नगर पर्षद क्षेत्र की सभी प्रमुख समस्याओं का समाधान हो सके और शहरवासियों को इसका लाभ मिल सके. इसके लिए उन्होंने बड़ी समस्याओं की एक सूची बनाने पर जोर दिया. 3 करोड़ 11 लाख की लागत से बनने वाले नगर पर्षद के प्रशासनिक भवन का रविवार को शिलान्यास करने के बाद आयोजित सभा को विधायक संबोधित कर रहे थे. भवन का शिलान्यास जहानाबाद कोषागार कार्यालय के समीप उपलब्ध करायी गयी जमीन पर किया गया है.
विधायक ने कहा कि प्रशासनिक भवन का निर्माण कार्य तेजी से होगा ताकि वर्ष 2017 में ही इसका उद्घाटन हो सके. उन्होंने कहा कि इस शहर से गंदे पानी की निकास की बड़ी समस्या है अलगना पईन का बदहाल रहना. इस समस्या का समाधान करने के लिए पईन की उड़ाही और उसका पक्कीकरण का कार्य कराया जायेगा.
नहीं आये नगर विकास विभाग के मंत्री: प्रशासनिक भवन का शिलान्यास नगर विकास विभाग के मंत्री महेश्वर हजारी को करना था. शिलापट्ट पर उनके नाम भी अंकित हैं लेकिन वे इस कार्यक्रम में शिरकत करने नहीं आये. अपरिहार्य कारणों से मंत्री के नहीं पहुंचने पर स्थानीय विधायक ने शिलान्यास किया. इसके पूर्व भी 16 जनवरी को विभागीय मंत्री के द्वारा प्रशासनिक भवन का शिलान्यास करने की बात उठी थी लेकिन उस वक्त भी वे नहीं आ पाये थे. रविवार को जब मंत्री के नहीं आने की बात स्पष्ट हुई तो स्थानीय विधायक ने शिलान्यास किया. इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पर्षद की मुख्य पार्षद देवकली देवी ने किया.
सभा को राजद किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष छत्रधारी यादव, युवा राजद जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह यादव, राजद महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष ज्ञांति देवी, नगर पार्षद बैकुंठ यादव, मो कलामउद्दीन, फैयाज अली के अलावा राजद नेता देवनारायण यादव, संजय यादव, कामेश्वर यादव, परमहंस राय, सुदय यादव, पप्पू यादव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरिनारायण द्विवेदी सहित अन्य कई लोगों ने संबोधित किया. मंच का संचालन अवधेश कुमार चंद्रवंशी ने किया.
निर्माण मद में पहले खर्च हो चुके है 40 लाख रुपये:नगर पर्षद के प्रशासनिक भवन के निर्माण को लेकर यहां लंबे समय से ऊहापोह की स्थिति रही है. पर्षद की बोर्ड की बैठक में दो तीन बार प्रस्ताव लाये गये और पारित किये गये. पहले भवन का निर्माण अलगना मोड़ के समीप पर्षद की निजी जमीन पर टेंडर के बाद संवेदक के द्वारा शुरू की गयी थी.
निर्माण मद में करीब 40 लाख रुपये व्यय भी हो चुके है. फिर मामला यह उठा कि प्रशासनिक भवन का निर्माण पर्षद क्षेत्र से बाहर अलगना के समीप कराया जा रहा है और शुरू हो गयी जिच. विधायक मुंद्रिका सिंह यादव ने इसमें पहल की. राजस्व विभाग, विधि विभाग और मुख्यमंत्री तक मामला ले जाया गया. और फिर जिला प्रशासन के द्वारा समाहरणालय के समीप ही कोषागार भवन के बगल में नगर पर्षद के प्रशासनिक भवन के लिए जमीन उपलब्ध करायी गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन