ट्रेन में सफर कर रहे यात्री की मौत
जहानाबाद : पटना -गया रेलखंड के जहानाबाद रेलवे स्टेशन पर 15 वर्षीय एक यात्री की अचानक मौत हो गयी. उसके शव की पहचान अभी नहीं हुई है.सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया. जिस किशोर की मौत हुई है, उसने ब्लू रंग का पैंट और काले रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी. बताया गया […]
जहानाबाद : पटना -गया रेलखंड के जहानाबाद रेलवे स्टेशन पर 15 वर्षीय एक यात्री की अचानक मौत हो गयी. उसके शव की पहचान अभी नहीं हुई है.सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया. जिस किशोर की मौत हुई है, उसने ब्लू रंग का पैंट और काले रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी. बताया गया है कि उक्त किशोर गंगा-दामोदर एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रहा था.
रविवार की अहले सुबह ट्रेन जब गया रेलवे स्टेशन से खुली, तो उसके सीने में दर्द हुआ और वह अचेत हो गया. जहानाबाद स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर दो पर ट्रेन के रुकते ही डिब्बे में सवार अन्य यात्रियों ने उसे प्लेटफाॅर्म पर उतार दिया. सूचना पाकर रेल थाने की पुलिस वहां पहुंची .अस्पताल में लाये जाने के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










