गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम कर रही छापेमारी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
एसपी ने सोमवार को छापेमारी कर तीन लाख रुपये की बरामद की थी शराब दो दर्जन से अधिक घायल,अस्पताल में भरती हादसा. जहानाबाद से भगवानगंज जा रही जीप दुर्घटनाग्रस्त जहानाबाद नगर : जहानाबाद से भगवानगंज जा रही ओवर लोडेड जीप कड़ौना ओपी क्षेत्र के सुकुलचक गांव के समीप तेज गति के कारण दुर्घटनाग्रस्त को गयी. […]
विज्ञापन
एसपी ने सोमवार को छापेमारी कर तीन लाख रुपये की बरामद की थी शराब
दो दर्जन से अधिक घायल,अस्पताल में भरती
हादसा. जहानाबाद से भगवानगंज जा रही जीप दुर्घटनाग्रस्त
जहानाबाद नगर : जहानाबाद से भगवानगंज जा रही ओवर लोडेड जीप कड़ौना ओपी क्षेत्र के सुकुलचक गांव के समीप तेज गति के कारण दुर्घटनाग्रस्त को गयी. जीप सड़क किनारे बने 15 फुट गड्ढे में पलट गयी, जिसके कारण उस पर सवार दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गये. स्थानीय लोगों तथा पुलिस की मदद से घायलों को दुर्घटनाग्रस्त वाहन से बाहर निकाला गया तथा उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि जीप जहानाबाद से सिकरिया होते हुए भगवानगंज जा रही थी. उस पर क्षमता से अधिक यात्री सवार थे. चालक द्वारा वाहन को तेज गति में चलाया जा रहा था.
इसी दौरान कड़ौना ओपी क्षेत्र के सुकुलचक गांव के समीप चालक ने वाहन पर से संतुलन खो दिया, जिसके कारण वाहन सड़क किनारे बने 15 फुट नीचे गड्ढे में पलट गया. इस घटना के बाद चालक भागने में सफल रहा. वहीं स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को निकाल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. घायलों में मानदे विगहा गांव निवासी रणविजय सिंह,उनकी पत्नी लालती देवी,
पुत्र विवेक कुमार शामिल हैं. वहीं इस्माइलपुर निवासी सत्यनारायण सिंह, खरौना निवासी धनंजय साव, लाला कुमार, बबिता देवी, नागेश्वर सिंह, सिद्धेश्वर यादव, नवला विगहा निवासी अमरकांत, धनगावां निवासी नटलाल, चिंता देवी आदि घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया. वहीं कई अन्य घायलों का इलाज निजी अस्पताल में भी कराया गया.
ज्यादा यात्री सवार होने के कारण हुई दुर्घटना : सुकुलचक गांव के समीप हुई दुर्घटना ओवरलोडिंग का परिणाम बतायी जाती है. स्थानीय लोगों की मानें, तो जिस वाहन पर आठ से 10 लोगों की बैठने की क्षमता होती है, उस पर दो दर्जन से अधिक यात्रियों को बैठाया जाता है. वहीं तेज गति में वाहन चलाना भी दुर्घटना का कारण बना है. वाहन चालकों द्वारा भेड़-बकरियों की तरह यात्रियों को वाहनों पर लादा जाता है.
इस पर प्रशासन द्वारा कोई लगाम नहीं लगायी जा रही है. ऐसे में ओवरलोडिंग तथा तेज रफ्तार के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










