उचक्कों ने बाइक की डिक्की तोड़ कर लाख रुपये उड़ाये
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
शहर के पाठकटोली मोड़ के पास दोपहर में हुई घटना बेटे की शादी के लिए कपड़ा खरीदने गये थे रिटायर्ड कर्मचारी जहानाबाद : शहर में चोर-उचक्कों की सक्रियता दिनों-दिन बढ़ती ही जा रही है. पुलिस के प्रयासों के बावजूद उचक्कों का गिरोह पकड़ में नहीं आ रहा है और विभिन्न स्थानों पर घटनाओं को अंजाम […]
विज्ञापन
शहर के पाठकटोली मोड़ के पास दोपहर में हुई घटना
बेटे की शादी के लिए कपड़ा खरीदने गये थे रिटायर्ड कर्मचारी
जहानाबाद : शहर में चोर-उचक्कों की सक्रियता दिनों-दिन बढ़ती ही जा रही है. पुलिस के प्रयासों के बावजूद उचक्कों का गिरोह पकड़ में नहीं आ रहा है और विभिन्न स्थानों पर घटनाओं को अंजाम दे रहा है. सोमवार को उचक्का गिरोह का शिकार हुए एक सेवानिवृत्त कर्मचारी. अपराधियों ने उनकी मोटरसाइकिल का डिक्की तोड़ कर उसमें रखे एक लाख रुपये उड़ा लिये. अपने साथ हुई घटना की सूचना उन्होंने पुलिस को दी है. परसविगहा थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव के निवासी गणेश कुमार के बेटे की शादी होने वाली है.
उन्हें मार्केटिंग करनी थी इस कारण उन्होंने सोमवार को अपराह्न करीब सवा दो बजे एसबीआइ से एक लाख रुपये की निकासी की थी. एक छोटे बैग में रुपये रखकर उसे मोटरसाइकिल की डिक्की में रख दिया था और कपड़ा खरीदने के लिए पाठकटोली मोड़ के समीप गये. अपनी बाइक दुकान के समीप सड़क किनारे खड़ी कर वह कपड़ा खरीदने में मशगूल थे इसी दौरान उचक्कों ने उनकी बाइक की डिक्की तोड़ दिया और उसमें रखे एक लाख रुपये, पासबुक, एक चेक एवं अन्य कागजात बैग समेत ले भागे. जब दुकानदार को पैसा देने के लिए वे मोटरसाइकिल से रुपये लाने गये तो डिक्की को टूटा देख हैरत में पड़ गये. रुपये रखा हुआ बैग गायब था. उन्होंने हल्ला किया, खोजबीन की लेकिन कुछ भी पता नहीं चला. इस संबंध में उन्होंने नगर थाने में एफआइआर दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है.
बैंक से ही पीछा करता है उचक्का
इस तरह की घटनाएं शहर में कई बार हो चुकी है. उचक्कों का गिरोह विभिन्न बैंकों के भीतर और बाहर सक्रिय रहता है. मौका पाकर बैंक में ही ब्लेड मारकर रुपये उड़ा लेता है. वहां असफल होने पर बैंक के बाहर घटना को अंजाम देता है. बताया जाता है कि गिरोह के सदस्य ग्राहक के वेश में बैंक में घूमता रहता है और उसकी निगाहें निकासी किये जाने वाले काउंटर पर रहती है. टारगेट किये गये व्यक्ति को वह बैंक से ही पीछा करता है और शहर में मौका पाकर उसके रुपये उड़ा लेता है. पूर्व में एक्सिस बैंक के पास इस तरह की घटना हो चुकी है. बैंक ऑफ इंडिया से एक व्यवसायी और एक एनजीओ संचालक के द्वारा रुपये निकाल कर जाने के दौरान व्यवसायी से पांच लाख रुपयों से भरा थैला छीन लिया था, जबकि एनजीओ संचालक की बाइक की डिक्की तोड़ चार लाख रुपये उड़ा लिये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










