ट्रैफिक सिपाही पर जानलेवा हमला
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
ट्रक मालिक व चालक ने पांच लोगों के साथ जवान को किया जख्मी स्काॅर्पियो में धक्का मारकर भाग रहे ट्रक चालक को पकड़ा था जहानाबाद : शहर स्थित गौतमबुद्ध इंटर स्कूल के समीप एनएच 83 पर रविवार को अपराह्न में ट्रैफिक पुलिस के एक जवान पर जानलेवा हमला कर उन्हें घायल कर दिया गया. एक […]
विज्ञापन
ट्रक मालिक व चालक ने पांच लोगों के साथ जवान को किया जख्मी
स्काॅर्पियो में धक्का मारकर भाग रहे ट्रक चालक को पकड़ा था
जहानाबाद : शहर स्थित गौतमबुद्ध इंटर स्कूल के समीप एनएच 83 पर रविवार को अपराह्न में ट्रैफिक पुलिस के एक जवान पर जानलेवा हमला कर उन्हें घायल कर दिया गया. एक ट्रक के मालिक ओर चालक ने चार-पांच लोगों के साथ मिल कर घटना को अंजाम दिया. हमले में घायल जवान को सदर अस्पताल में इलाज के बाद पीएमसीएच रेफर किया गया है. जख्मी जवान मो शरीफुलहक पटना जिले के सिगोड़ी के निवासी हैं.
घटना के संबंध में बताया गया है कि उक्त जवान अरवल मोड़ के समीप ड्यूटी कर रहा था उसी दौरान गया की ओर से तेज रफ्तार में आये ट्रक ने एक स्कार्पियो को पीछे से रगड़ते हुए भागा. स्कार्पियो चालक ने खदेड़कर गौतमबुद्ध स्कूल के समीप ट्रक चालक को पकड़ लिया वहां सड़क पर भीड़ लग गयी. यातायात पुलिस का उक्त जवान भी वहां पहुंचकर ट्रक को साइड में लगवा रहा था ताकि जाम न लगे. इसी दौरान सूचना पाकर पहुंचे ट्रक के मालिक एवं
चालक ने अपने कुछ गुर्गो के साथ पुलिस पर प्राणघातक हमला किया. लोहे की रॉड से जवान का सिर फोड़ दिया और फरार हो गया. ट्रक को जब्त कर लिया गया है. इस संबंध में ट्रक मालिक विवेक कुमार, उसका चालक एवं चार-पांच अज्ञात लोगों के विरुद्ध एफआइआर दर्ज की गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










