लोक अदालत में 107 मामलों का हुआ निष्पादन
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
लोक अदालत. अरवल में 114 मामले निबटाये गये ,जहानाबाद में नौ पीठों का हुआ गठन जहानाबाद,नगर : बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के सौजन्य से व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया . राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सह एडीजे रजनीश कुमार श्रीवास्तव ने […]
विज्ञापन
लोक अदालत. अरवल में 114 मामले निबटाये गये ,जहानाबाद में नौ पीठों का हुआ गठन
जहानाबाद,नगर : बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के सौजन्य से व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया . राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सह एडीजे रजनीश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जिला जज सह प्राधिकार के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. जिसमें बैंक से संबंधित 79 मामलों का निष्पादन करते हुए 59 लाख 48 हजार 167 रुपये का समझौता हुआ.
वहीं बिजली विभाग के कुल चार मामलों का निष्पादन हुआ जिसमें एक लाख 15 हजार 781 रुपये का समझौता किया गया .वहीं टेलीफोन विभाग के दो मामलों का निष्पादन करते हुए 10 हजार 600 रुपये का समझौता हुआ.राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलहनीय अपराधिक मुकदमा में कुल 22 मुकदमा का निष्पादन किया गया .उन्होंने बताया कि अरवल व्यवहार न्यायालय में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक के 57 वादो का निष्पादन करते हुए 24 लाख 52 हजार 342 रुपये का समझौता हुआ.
वहीं बिजली के चार वादो का निष्पादन करते हुए 7402 रुपये का समझौता किया गया. वहीं 39 सुलहनीय अपराधिक मुकदमें एवं 14 धारा 107 की मुकदमों का निष्पादन किया गया. उल्लेखनीय है कि जहानाबाद में वादों के निष्पादन को नौ पीठों का गठन किया गया था.प्रथम पीठ में एडीजे संजय कुमार सिंह ,द्वितीय पीठ में एडीजे रजनीश कुमार श्रीवास्तव ,तृतीय पीठ में सीजेएम रामायण राम,चतुर्थ पीठ में सवजज सुधीर सिंहा ,पंचम पीठ में सवजज नमीता सिंह,छठे पीठ में सवजज राकेश कुमार रजक ,सातवे पीठ में एडीजीएम मुकेश कुमार मिश्रा ,आठवें पीठ में उमेश प्रसाद एवं नवम् पीठ में प्रवण कुमार भारती पीठासीन पदाधिकारी के रूप में तैनात थे .इसके अलावे दो पैनल अधिवक्ता मौजूद थे. वहीं अरवल व्यवहार न्यायालय में कुल चार पीठो का गठन किया गया था. प्रथम पीठ में सीजेएम अशोक राज ,द्वितीय पीठ में सबजज संजीव कुमार ,तृतीय पीठ में सबजज कृष्ण कुमार चौधरी ,चतुर्थ पीठ में एसडीजीएम माघवेंद्र सिंह न्यायिक पठासीन पदाधिकारी के रूप में मौजूद थे. विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रजनीश श्रीवास्तव में बताया कि जहानाबाद एवं अरवल जिले में कुल 221 मामलों का निष्पादन किया गया .जिससे 84 लाख 509 रुपये का समझौता कराया गया .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










