प्राथमिक शिक्षक संघ का चौथा सम्मेलन समाप्त
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
समान स्कूल प्रणाली आयोग के अनुशंसा को नहीं किया जा रहा लागू सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का हो रहा उल्लंघन जहानाबाद : जिले के मखदुमपुर में शनिवार को बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ गोप गुट के बैनर तले शिक्षकों का चौथा सम्मेलन संपन्न हुआ. आयोजित सम्मेलन के खुला सत्र का उद्घाटन व्ययन पदाधिकारी अविनाश चंद्र […]
विज्ञापन
समान स्कूल प्रणाली आयोग के अनुशंसा को नहीं किया जा रहा लागू
सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का हो रहा उल्लंघन
जहानाबाद : जिले के मखदुमपुर में शनिवार को बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ गोप गुट के बैनर तले शिक्षकों का चौथा सम्मेलन संपन्न हुआ. आयोजित सम्मेलन के खुला सत्र का उद्घाटन व्ययन पदाधिकारी अविनाश चंद्र चंचल ने किया .वहीं प्रतिनिधि सत्र का शुभारंभ जिला सचिव सत्येंद्र कुमार द्वारा किया गया. इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि समान काम के लिए समान वेतन न देना तथा सेवाशर्त लागू नहीं करना शिक्षकों के साथ अन्याय है. सम्मेलन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा बाजार की वस्तु बन गयी है. सरकारी शिक्षण संस्थानों को ध्वस्त करने की साजिश है. उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का उल्लंघन किये जाने की बात बताते हुए कहा कि शिक्षा में गुणवत्ता के नाम पर लोक लुभावन योजनाएं चलायी जा रही है.
अप्रैल में सत्र चालू हो गया है लेकिन बच्चों के लिए किताब की छपाई नहीं हुई है. शिक्षा के अधिकार का उल्लंघन हो रहा है. सभा को संबोधित करते हुए शिक्षकों ने कहा कि समान स्कूल प्रणाली आयोग के अनुशंसा को ठंडे बस्ते में डालकर शिक्षा का निजीकरण एवं बाजारीकरण किया जा रहा है. सरकारी स्कूलों की बदहाली में देश के शासक वर्ग एवं बाजार की ताकत की महत्वपूर्ण भूमिका है. सातवें वेतन आयोग की अनुशंसा को लागू न करके वेतन कमेटी का गठन किया जाना शिक्षकों के साथ छलावा है. उन्होंने कहा है कि आंदोलन करने शिक्षकों पर बर्बतापूर्ण लाठीचार्ज ,आंसुगैस एवं पानी फव्वारा चलाया जाता है. शिक्षक,कर्मचारियों को उन्हीं के कमाई से वंचित कर सरकारी खजाने के नौकरशाह मंत्री ,विधायक एवं बड़े पूंजीपति तथा कारपोरेट घरानों को लूट की छूट दी गयी है. सम्मेलन में मीना कुमारी को अध्यक्ष एवं मुरारी प्रसाद को सचिव चुना गया है.वहीं असलम परवेज एवं ब्रजेश को संरक्षक बनाया गया है.21 सदस्यीय कमेटी में कोषाध्यक्ष के पद पर राकेश कुमार वहीं संयोजक ब्रजेश प्रसाद ,संयुक्त सचिव सुनिल कुमार सहित कई लोगों का नाम शामिल है. इधर समान काम के बदले समान वेतन पाने को लेकर बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले मखदुमपुर गांधी मैदान में शिक्षकों की बैठक हुई.बैठक की अध्यक्षता शशि कुमार ने किया. बैठक में शिक्षकों ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सत्याग्रह के 100 साल पूर्ण होने पर पूरे बिहार में 17 अप्रैल से हस्ताक्षर अभियान चलाया जायेगा.हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से राज्यव्यापी हड़ताल में सहयोग करने के लिए अभियान चलाकर सहमति प्राप्त किया जायेगा.सहमति प्राप्त करने के बाद राज्य संघ के प्रतिनिधि को प्रति सौंपी जायेगी .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










