नुक्कड़ नाटक में सात निश्चय का प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद : मुख्यमंत्री द्वारा घोषित सात निश्चय कार्यक्रम से अवगत कराने के उद्देश्य से सूचना जनसंपर्क इकाई, जहानाबाद के तत्वावधान में मंथन कला परिषद खगौल (पटना) के कला जत्था के कलाकारों द्वारा सोमवार को काको प्रखंड की काको,नोन्ही, दमुहा,नेरथुआ, डेढ़सैया, खालिसपुर, उत्तर सेरथु, अमथुआ, मनियावा पंचायतों में नुक्कड़ नाटक साथ निश्चय का प्रदर्शन किया गया. […]

विज्ञापन

जहानाबाद : मुख्यमंत्री द्वारा घोषित सात निश्चय कार्यक्रम से अवगत कराने के उद्देश्य से सूचना जनसंपर्क इकाई, जहानाबाद के तत्वावधान में मंथन कला परिषद खगौल (पटना) के कला जत्था के कलाकारों द्वारा सोमवार को काको प्रखंड की काको,नोन्ही, दमुहा,नेरथुआ, डेढ़सैया, खालिसपुर, उत्तर सेरथु, अमथुआ, मनियावा पंचायतों में नुक्कड़ नाटक साथ निश्चय का प्रदर्शन किया गया. इसी के साथ काको प्रखंड में कार्यक्रम में संपन्न हुआ.

वहीं चार अप्रैल से हुलासगंज की केंउर, सुरजपुर, दावथु, मुरगाव पंचायतों में नुक्कड़ नाटक साथ निश्चय का प्रदर्शन किया जायेगा. नाटक में आरक्षण, हर घर नल काम जल, घर-घर शौचालय, घर-घर बिजली हो, पक्की गली-नाली और पूर्ण शराबबंदी पर सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के बारे में बताया गया. नाटक के बाद उग्रवादग्रस्त इस क्षेत्र के लोगों में साथ निश्चय के प्रति उत्साह देखने को मिला.

वरिष्ठ रंगकर्मी एवं पूर्व उपाध्यक्ष बिहार संगीत नाटक अकादमी के प्रमोद कुमार त्रिपाठी द्वारा निर्देशित नाटक के कलाकारों में सोनल कुमारी, पूजा कुमारी, रिमझिम शर्मा, विज्या राज लझमी, रजनीकांत, राजेश शर्मा, भीम कुमार, सोनू कुमार, सलोना के गीत और कामेश्वर प्रसाद के संगीत ने समा बांधा. कार्यक्रम संयोजक अमन कुमार को बनाया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन