नाबालिग से दुष्कर्म में एक को 10 वर्षों की सजा

Updated:
विज्ञापन

नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म का था आरोप 50 हजार रुपये सहायता देने के लिए सरकार को दिया गया आदेश जहानाबाद : नगर. एडीजे प्रथम संजय कुमार सिंह ने जहानाबाद महिला थाने के एक मामले की सुनवाई करते हुए अभियुक्त परसबिगहा थाना क्षेत्र के तुरकौल निवासी अनिल सिंह को पास्को एक्ट के तहत दोषी पाते […]

विज्ञापन

नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म का था आरोप

50 हजार रुपये सहायता देने के लिए सरकार को दिया गया आदेश
जहानाबाद : नगर. एडीजे प्रथम संजय कुमार सिंह ने जहानाबाद महिला थाने के एक मामले की सुनवाई करते हुए अभियुक्त परसबिगहा थाना क्षेत्र के तुरकौल निवासी अनिल सिंह को पास्को एक्ट के तहत दोषी पाते हुए 10 वर्ष कारावास की सजा सुनाते हुए जेल भेज दिया. साथ ही न्यायाधीश ने रेप पीड़िता को 50 हजार रुपये सहायता राशि देने के लिए सरकार को आदेश दिया. इस संबंध में जानकारी देते हुए पास्को एक्ट की विशेष लोक अभियोजक राकेश कुमार ने बताया कि उपरोक्त कांड के सूचक थानाध्यक्ष परसबिगहा सम्राट सिंह थे.
जिसमें सूचक का कथन था कि उसे गुप्त सूचना मिली की अभियुक्त अनिल सिंह कहीं से लाकर दो नाबालिग बच्चियों को रखे हुए है और उसके साथ गलत संबंध बनाते हैं इस सूचना पर छापेमारी करके दोनों बच्चियों को बरामद करके पूछताछ की गयी तो दोनों ने अपने साथ अनिल सिंह द्वारा किये जा रहे दुष्कर्म के आरोप के संबंध में जानकारी दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन