जहानाबाद-बिहारशरीफ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल, बारात से लौट रहे थे तीन लोग, एक PMCH रेफर
सांकेतिक तस्वीर
Jahanabad Road Accident: एनएच-33 पर हाजीपुर के पास स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा उस समय हुआ जब तीनों लोग बारात से लौट रहे थे. पुलिस ने स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है.
जहानाबाद से संजय अनुराग की रिपोर्ट
Jahanabad Road Accident: जहानाबाद-बिहारशरीफ राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर हाजीपुर के निकट एक स्कॉर्पियो ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.
एक युवक की मौके पर मौत, दो घायल
हादसे में शशिकांत कुमार उर्फ संटू (28) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं दिलीप कुमार और दुलारचंद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों घायलों को 112 पुलिस की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद लाया गया.

एक घायल को पीएमसीएच पटना रेफर
प्राथमिक उपचार के बाद दिलीप कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें PMCH पटना रेफर कर दिया गया. जबकि दूसरे घायल दुलारचंद कुमार का इलाज सदर अस्पताल जहानाबाद में जारी है.
बारात से लौट रहे थे तीनों युवक
जानकारी के अनुसार तीनों युवक एक बारात में शामिल होकर शनिवार अहले सुबह बाइक से अपने घर कड़ौना थाना क्षेत्र के इसेबीघा गांव लौट रहे थे. बारात घोसी थाना क्षेत्र के खरौटीगढ़ गई थी, जहां से विदाई से पहले ही वे घर के लिए निकल गए थे.

स्कॉर्पियो भी जब्त, जांच जारी
पुलिस ने दुर्घटना में शामिल स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है. वहीं स्कॉर्पियो सवार लोगों के भी घायल होने की सूचना है, हालांकि वे इलाज के लिए सदर अस्पताल नहीं पहुंचे. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.
गांव में पसरा मातम
घटना के बाद इसे बीघा गांव में खुशी का माहौल मातम में बदल गया. मृतक शशिकांत कुमार के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल है.
ALSO READ: तेज प्रताप यादव देर रात पहुंचे सचिवालय थाना, अनुष्का यादव के भाई आकाश यादव समेत आठ लोगों पर केस दर्ज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By करुणा तिवारी
करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.
डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.
इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.
लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










