आज हाजीपुर में वैश्य समाज का सम्मान समारोह, मंत्री-विधायक होंगे शामिल

Updated:
विज्ञापन

समारोह की तैयारी पूरी मंच पर मौजूद लोग.

Hajipur News : कार्यक्रम के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को एक मंच पर लाने, सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा.

विज्ञापन

हाजीपुर से कैफ अहमद की रिपोर्ट
Hajipur News : हाजीपुर के राज पैलेस में शनिवार को वैश्य समाज के सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 1 बजे होगा, जिसमें बिहार सरकार के वैश्य समाज से जुड़े मंत्री, विधायक, पूर्व विधायक, जनप्रतिनिधि तथा समाज के वरिष्ठ नेताओं को सम्मानित किया जाएगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

आयोजकों के अनुसार समारोह का उद्देश्य वैश्य समाज की सामाजिक एकता, सम्मान और सहभागिता को मजबूत करना है. कार्यक्रम के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को एक मंच पर लाने, सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने तथा आपसी सहयोग की भावना को सुदृढ़ करने का प्रयास किया जाएगा

कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी

समारोह के संयोजक राजन कुंद्रा ने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. उन्होंने वैश्य समाज के सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है.

समारोह की तैयारी में ये लोग जुटे रहे

कार्यक्रम के सह-संयोजक संजीत कुमार ललन हैं, जबकि इसकी अध्यक्षता कृष्ण कुमार आजाद करेंगे। आयोजन की तैयारियों में राजेश चौधरी, डॉ. एस.के. विद्यार्थी, रिशु चौधरी उर्फ राजा चौधरी, गणेश, शत्रुघ्न शाह, सतीश जायसवाल, ममता साहू, संतोष स्वराज, राजू चौधरी, सुबोध खांसेकर, पप्पू जायसवाल, मनोज कुमार, आशीष कुमार, लाल रवि, सोनी साहू, किरण गुप्ता सहित समाज के कई सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं.

आयोजकों का कहना है कि यह सम्मान समारोह समाज के लोगों के बीच आपसी संवाद, सहयोग और संगठनात्मक मजबूती को नई दिशा देने का कार्य करेगा.

Also Read: नालंदा में डिग्री कॉलेज की मांग पर बवाल: प्रदर्शनकारियों का पुलिस पर पथराव, कई जवान घायल, 10 से अधिक गिरफ्तार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन