दो दुकानों में ढाई लाख की चोरी
जहानाबाद : शहर में चोरी की घटनाएं फिर से बढ़ गयी हैं. अपराधियों का गिरोह आये दिन घटनाओं को अंजाम दे रहा है. दुकानों एवं स्कूलों के ताले तोड़े जा रहे हैं. प्राथमिकियां दर्ज हो रही हैं, लेकिन अपराधियों को पकड़ने में पुलिस को सफलता हाथ नहीं लग रही है. शहर में सोमवार की रात […]
जहानाबाद : शहर में चोरी की घटनाएं फिर से बढ़ गयी हैं. अपराधियों का गिरोह आये दिन घटनाओं को अंजाम दे रहा है. दुकानों एवं स्कूलों के ताले तोड़े जा रहे हैं. प्राथमिकियां दर्ज हो रही हैं, लेकिन अपराधियों को पकड़ने में पुलिस को सफलता हाथ नहीं लग रही है. शहर में सोमवार की रात चोरी की दो घटनाएं हुईं. दोनों ही घटनाएं निचली रोड (मेन रोड) के रिहायशी इलाकों में हुई, जहां व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के अलावा घनी आबादी है. चोरी की एक घटना हुई मेन रोड स्थित बबलू कुमार की साहनी नामक बैटरी दुकान में.
इस दुकान से चोर तकरीबन ढाई लाख रुपये मूल्य की संपति ले भागे. दुकान संचालक ने बताया कि वह रात करीब 8 बजे अपनी दुकान बंद कर मलहचक स्थित अपने घर पर चला गया था. मंगलवार की सुबह एक दूध विक्रेता ने मोबाइल फोन पर दुकान में चोरी हो जाने की सूचना दी. चोरों ने दुकान में लगे पांच तालों को तोड़ दिया था और धारदार हथियार से दुकान का किवाड़ काट कर वहां चोरी की घटना को अंजाम दिया. इस घटना में दुकान में रखे 12 कीमती इन्वर्टर,
10 बैटरियां, पांच छोटा सोलर और गल्ले में रखे एक हजार रुपये समेत करीब ढाई लाख रुपये की संपत्ति चोर गिरोह ले भागे. चोरी की घटना के दौरान अपराधियों ने मकान मालिक के घर के बाहर से ताला जड़ दिया था. जिस स्थान पर यह घटना हुई वह अति व्यस्त इलाका है. कहा जाता है कि पुलिस रात्रि गश्ती के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










